*ग्राम पंचायत चकवे में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत तालाब सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण का कार्य **

रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा

*ग्राम पंचायत चकवे में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत तालाब सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण का कार्य **

खरोरा
जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत चकवे में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत तालाब सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण का कार्य इन दिनों तेजी से जारी है। यह कार्य ग्राम पंचायत रोजगार सहायिका एवं पंचायत पदाधिकारियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन की निर्धारित नियमावली के अनुसार कराया जा रहा है। लगभग 8 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से चल रहे इस कार्य में करीब 130 मजदूर कार्यरत हैं।
तालाब सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण कार्य को लेकर ग्राम पंचायत चकवे के प्रगतिशील किसान एवं युवा समाजसेवी नेता सेतराम ने बताया कि जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और वाटर रिचार्ज की दृष्टि से यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि तालाब की गहराई बढ़ने से जल भंडारण क्षमता में वृद्धि होगी तथा लंबे समय तक पानी उपलब्ध रहेगा। साथ ही तालाब में जमा गंदगी हटने से पर्यावरणीय स्थिति में भी सुधार आएगा।
उन्होंने आगे कहा कि तालाब का सौंदर्यीकरण होने से इसे भविष्य में पर्यटन स्थल एवं सार्वजनिक पार्क के रूप में भी विकसित किया जा सकता है। ग्राम पंचायत का उद्देश्य गांव के चहुमुखी विकास को बढ़ावा देना है ताकि ग्राम पंचायत चकवे का नाम पूरे छत्तीसगढ़ सहित राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना सके।
रोजगार सहायिका ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद मजदूर पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मजदूरों के कार्य की सराहना की जा रही है, जिससे यह कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कार्य में लगे प्रमुख मजदूरों में तिलकराम निषाद, बाबूलाल निषाद, हेमंत साहू, अश्वनी साहू, नकुल साहू, हरिश्चंद्र, सोहन साहू, मेट बद्री, आजाद सिंह सहित अन्य श्रमिक शामिल हैं। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच, उपसरपंच, सचिव, पंचगण एवं सहायिका सत्यवती महिलांग भी उपस्थित रहीं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3