*उद्घाटन सत्र - प्रभारी प्राचार्य प्रशिक्षण वर्ग २०२६*
खरोरा
सरस्वती शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा प्रभारी प्राचार्यों का प्रशिक्षण वर्ग, सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि. रोहिणीपुरम रायपुर में रखा गया है। आज का उद्घाटन सत्र प्रांतीय संगठन मंत्री डॉक्टर देवनारायण साहू एवं जुड़ावन सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष, मध्य क्षेत्र (विद्या भारती) के आतिथ्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। चंद्रकुमार डडसेना, प्रांत प्रमुख - सेवा क्षेत्र की शिक्षा के द्वारा वक्ता द्वय को तिलक लगाकर, श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 5मई से 20मई तक चलेगा जिसमें विविध विषयों के विशेषज्ञों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में 16दीदियाँ एवं 24आचार्य समेत पूरे प्रांत से चयनित 40 प्रभारी प्राचार्य/प्राचार्यां उपस्थित है।
उद्घाटन सत्र के अपने वक्तव्य में जुड़ावन ठाकुर के द्वारा प्रशिक्षण को शिक्षण को आगे बढ़ाने वाला माध्यम/साधन बताया, साथ ही जहां अपेक्षित वहां उपस्थित रहने का मूलमंत्र स्मरण रखने की बात कही।
डॉक्टर देवनारायण साहू ने अपने वक्तत्व में कहा कि सतत् प्रशिक्षण से सामान्य आचार्य असमान्य हो जाते है। प्राचार्य अर्थात् विद्यालय के मुखिया होने के नाते हमारा क्या - क्या दायित्व/कर्तव्य होने चाहिए, इस विषय पर सारगर्भित संवाद स्थापित कर प्रभारी प्राचार्यों को मार्गदर्शन दिया।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर