सावधान! छत्तीसगढ़ के राजहारा से 19 वर्षीय मूक-बधिर युवक लापता, दुर्ग स्टेशन पर देखे जाने की खबरसूचना देने वाले को 5000 का इनाम
सावधान! छत्तीसगढ़ के राजहारा से 19 वर्षीय मूक-बधिर युवक लापता, दुर्ग स्टेशन पर देखे जाने की खबर
सूचना देने वाले को 5000 का इनाम
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के राजहारा थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13, लोडिंग क्वाटर से एक 19 वर्षीय युवक डोमेंद्र कुमार साहू रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार, युवक बोलने और सुनने में असमर्थ है, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
अंतिम बार दुर्ग रेलवे स्टेशन पर देखा गया
परिजनों ने बताया कि डोमेंद्र 29 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11 बजे बिना बताए घर से निकला था। खोजबीन के दौरान पता चला है कि उसे दुर्ग रेलवे स्टेशन पर उतरते हुए देखा गया है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं।
पहचान और शारीरिक विवरण:
नाम: डोमेंद्र कुमार साहू
पिता: संतोष कुमार साहू
उम्र: 19 वर्ष
रंग: सांवला / गेहुँआ
कद: लगभग 170 सेमी
पहनावा: लापता होते समय युवक ने नीला टी-शर्ट और काला लोअर (पैंट) पहना था।
विशेष पहचान: युवक मूक-बधिर (बोल और सुन नहीं सकता) है।
सूचना देने वाले को 5000 रुपये का इनाम
पीड़ित परिवार ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि जो भी व्यक्ति डोमेंद्र को सुरक्षित वापस लाने या उसके बारे में सही जानकारी देगा, उसे ₹5,000 की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
पुलिस ने गुमशुदगी पंजीयन क्रमांक 0015/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संपर्क करें:
यदि आपको डोमेंद्र के बारे में कोई भी सुराग मिले, तो कृपया तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें:
मोबाईल: 9109362007
मोबाईल: 7869157081
थाना: राजहारा पुलिस स्टेशन
आपकी एक छोटी सी कोशिश एक बेटे को उसके माता-पिता से मिला सकती है। कृपया इस खबर को ज्यादा से ज्यादा साझा करें।