*खरोरा में तलवार से हमला कर 1 करोड़ के जेवरात की लूट*

*खरोरा में तलवार से हमला कर 1 करोड़ के जेवरात की लूट*

*खरोरा में तलवार से हमला कर 1 करोड़ के जेवरात की लूट*
*खरोरा में तलवार से हमला कर 1 करोड़ के जेवरात की लूट*

*लहूलुहान कर्मचारी अस्पताल में भर्ती, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही*

*सराफा कारोबारी के कर्मचारी पर बाइक सवारों ने किया हमला और ले भागे जेवरातों से भरा बैग*


खरोरा
 रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी के कर्मचारी से करीब 1 करोड़ रुपए के जेवरात की लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। बाइक सवार बदमाशों ने कर्मचारी पर पहले तलवार से हमला किया फिर सोने-चांदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित का नाम टीकाराम शर्मा है, जो महावीर ज्वेलर्स में मैनेजर के तौर पर काम करते हैं। यह दुकान जैन परिवार द्वारा संचालित है और इलाके में इसकी दो ब्रांच हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम टीकाराम एक ब्रांच से
जेवरात लेकर दूसरी ब्रांच जा रहे थे। रास्ते में आंधी-बारिश के कारण वे तिल्दाडीह
मोड़ के पास रुक गए। जैसे ही वे आगे बढ़े, 2-3 बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और रॉड से सिर पर वार भी किया। इससे
टीकाराम लहूलुहान हो गए। इसके बाद बदमाश बैग लूटकर भाग निकले। टीकाराम को गंभीर हालत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।




*इलाके में नाकेबंदी, आरोपियों की तलाश जारी*

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही
पुलिस, क्राइम ब्रांच और पहुंच गए। इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्धों को तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में यह वारदात प्लानिंग के तहत की गई लग रही है, क्योंकि बदमाशों को पीड़ित के आने-जाने के रास्ते और समय की पहले से जानकारी थी। घटना के तरीके से यह भी स्पष्ट हो रहा है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले कई दिनों तक रेकी भी की होगी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3