मदर टेरेसा जन कल्याण समिति, वार्ड क्रमांक 31, कैम्प 1 के तत्वावधान में सियान सदन का उद्घाटन

मदर टेरेसा जन कल्याण समिति, वार्ड क्रमांक 31, कैम्प 1 के तत्वावधान में सियान सदन का उद्घाटन

मदर टेरेसा जन कल्याण समिति, वार्ड क्रमांक 31, कैम्प 1 के तत्वावधान में सियान सदन का उद्घाटन
प्रेस विज्ञप्ति
मदर टेरेसा जन कल्याण समिति, वार्ड क्रमांक 31, कैम्प 1 के तत्वावधान में सियान सदन का उद्घाटन

भिलाई। मदर टेरेसा जन कल्याण समिति, वार्ड क्रमांक 31, कैम्प 1 के तत्वावधान में सियान सदन का भव्य उद्घाटन दुर्ग लोकसभा के सांसद श्री विजय बघेल द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिव्या भशीन मक्कड़ एवं प्रियंका भोला साहु (पार्षद) शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर सिंह वाजवा ने की।
इस अवसर पर दिव्या भशीन मक्कड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि मदर टेरेसा नगर, वार्ड क्रमांक 31, कैम्प 1 में सियान सदन का निर्माण आज साकार हुआ है, जो क्षेत्र के बुजुर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह स्थान बुजुर्गों को एक साथ बैठकर अपने सुख-दुख साझा करने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने सियान सदन के निर्माण पर सभी को बधाई दी।

मुख्य अतिथि विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हमें बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने स्व. विधारतन भसीन जी के प्रयासों को स्मरण करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से यह कार्य पहले ही पूर्ण हो सकता था, किन्तु अब यह साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों के लिए संघर्ष करना पड़ता है और क्षेत्र के बुजुर्गों ने यह कर दिखाया है।
श्री बघेल ने कहा कि इस सियान सदन के निर्माण में भोला साहु का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बुजुर्गों की सुविधाओं के लिए जो भी मांग पत्र प्रस्तुत किया गया है, उसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। गर्मी को देखते हुए विशिष्ट अतिथि दिव्या भशीन मक्कड़ ने तत्काल कुलर उपलब्ध कराने की घोषणा की।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अमर सिंह वाजवा, उपाध्यक्ष सुभाष पाण्डेय, सचिव मुखदेव प्रसाद, कोषाध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित सामूराम चौहान, रामजनम प्रजापति, सुरेश विश्वकर्मा, चमरु राम ठाकुर, मुंशी पंडित, जगन्नाथ चौहान, विश्वर यादव, कमल शर्मा, विराई प्रसाद, दन्तीराव, पुन्नवासी, मंसाराम धनकर एवं सेवक राम वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3