रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*गर्मियों में पानी की किल्लत होगी दूर, तकनीकी खराबी से निजात दिलाने नई पाइपलाइन का काम शुरू*
खरोरा
शहर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है.
खरोरा में गर्मियों के दौरान अक्सर पाइप लाइन में तकनीकी खराबी होने के कारण जल आपूर्ति प्रभावित होती रही है. इस नई पाइप लाइन के बिछने से नगर के उन हिस्सों तक भी पर्याप्त दबाव के साथ पानी पहुँच सकेगा,जहाँ अब तक आपूर्ति कम थी.
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी ने इस अवसर पर कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी शहर की बुनियादी समस्याओं, विशेषकर पानी की किल्लत को लेकर बेहद गंभीर हैं. उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है ताकि वार्डों के अंतिम छोर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा सके.
पाइप लाइन बिछाने के इस कार्य का शुभारंभ सभी पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) और विभागीय इंजीनियरों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ.
समाचार क्रमांक 2