बेमेतरा:-मानस दर्शन में बेमेतरा के मंडलियों ने दी प्रस्तुति श्री बागेश्वर धाम सुंदर कांड मंडली प्रभारी रही उपस्थित
बेमेतरा:-मानस दर्शन में बेमेतरा के मंडलियों ने दी प्रस्तुति
श्री बागेश्वर धाम सुंदर कांड मंडली प्रभारी रही उपस्थित
मंडलियों की आन लाइन हो रही है प्रस्तुति
मेघू राणा बेमेतरा।मानस दर्शन जीवन अर्पण के छठवें संस्करण मानस ब्रह्म गर्भ परिकल्पना के माध्यम से मानस के गर्भ में समाहित ब्रह्म के चिदानंद स्वरूप के दिग्दर्शन से जीवन को धन्य बनाने का यत्किंचित प्रयास किया जा रहा है।इस संस्करण में छत्तीसगढ़ के 110 सुप्रसिद्ध एवं नामचीन मानस मंडलियां भाग ले रही है।जिसमें चतुर्थ दिवस में जिला बेमेतरा की सुप्रसिद्ध मानस मण्डली माँ शारदा मानस मण्डली शंकर नगर नवागढ़ त्रिदेव मानस मण्डली घानाडीह सत्संग मानस परिवार आदर्श ग्राम मटका के अलावा एकता मानस परिवार देवादा पाटन
ओम नारायण मानस परिवार मुड़पार (अंबागढ़ चौकी) की सांगीतिक व आध्यात्मिक चिंतन से भक्तिमय वातावरण निर्मित कर जन जन को अध्यात्म व संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया चतुर्थ दिवस के प्रभारी एवं संयोजक देवलाल सिंहा ने बताया मानस दर्शन जीवन अर्पण कोरोना के विभीषिका काल में भी जन मानस को आनलाइन रामकथा के माध्यम से पोषित करता रहा और आज भी आनलाइन रामकथा के माध्यम से जन मानस को शीतलता प्रदान कर रहा है मानस दर्शन जीवन अर्पण परिवार सिर्फ आनलाइन रामकथा का परिचायक नहीं है अपितु हमारी सभ्यता,हमारी संस्कृति और अध्यात्म को अपने आप में संजोए हुए है।मानस दर्शन जीवन अर्पण के संस्थापक श्रद्धेय दीपक गुहा जी द्वारा आनलाइन के माध्यम से जन जन तक रामकथा को पहुंचाने का एक अद्वितीय है संचालन श्री उत्तम साहू जी ने किया मुख्य अतिथि के रूप में श्री बागेश्वर धाम सेवा संस्थान से सुंदर कांड प्रभारी स्वीटी शर्मा रायपुर ने मानस दर्शन की इस पहल की जमकर प्रशंसा किया आज के समय में मानस दर्शन जीवन अर्पण न सिर्फ छत्तीसगढ़ अपितु राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आनलाइन रामकथा प्रस्तुत करने वाला एक अद्वितीय पटल है जहा छ ग़ के समूचे मानस संघों आशीर्वाद प्राप्त है वहीं प्रभारी संयोजक मंडल मातृ शक्ति मंडल बालिका प्रकल्प युवा प्रकल्पआशीर्वादक मंडल की सक्रिय भूमिका से कार्यक्रम निरंतर प्रवाहित हो रहा है इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ ओंकार चंद्राकर के के सिंहा हितेंद्र साहू पिंटू पटेल रामकुमार प्रजापति आत्मा राम साहू मैसुल साहू मोती लाल राठौर सविता सोन नूतन साहू माखन साहू विष्णु साहू मंडली संपर्क श्रीमती दामिनी साहू प्रसंग प्रभारी सुश्री रेणुका साहू श्रीमती नूतन साहू हितेंद्र साहू पिंटू पटेल बिहारी यादव रवीना रावटे महेश्वरी वर्मा वंदना साहू ओंकार पटेल हितेंद्र साहू के साथ हजारों की संख्या में मानस पथिक उपस्थित थे।