*खरोरा में पीएचई विभाग के अधूरे कार्य से जनता परेशान*

*खरोरा में पीएचई विभाग के अधूरे कार्य से जनता परेशान*

*खरोरा में पीएचई विभाग के अधूरे कार्य से जनता परेशान*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
 खरोरा

*खरोरा में पीएचई विभाग के अधूरे कार्य से जनता परेशान*
खरोरा
 नगर में पीएचई विभाग के अधूरे और गुणवत्ता विहीन कार्यों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर के कई क्षेत्रों में पाइप लाइन एवं अन्य कार्यों के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जहाँ गड्ढों को भरा भी गया है, वहाँ की स्थिति बेहद खराब है। हल्की बारिश में ही सड़कें उखड़ने लगी हैं और कीचड़ फैल गया है। लोगों का कहना है कि यदि तेज बारिश हुई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।
तिगड्डा चौक से पुराने थाना मार्ग तक मुख्य सड़क की स्थिति भी बदहाल बनी हुई है। यह मार्ग नगर का व्यस्ततम रास्ता माना जाता है, जहाँ प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। सड़क खोदकर छोड़ दिए जाने से धूल और मिट्टी उड़ रही है, जिससे राहगीरों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद अब कीचड़ ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
नगरवासियों ने आरोप लगाया है कि संबंधित विभाग द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा। कई गलियों में महीनों से गड्ढे खुले पड़े हैं, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है।
लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द अधूरे कार्य पूरे कराए जाएँ तथा सड़क मरम्मत में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3