*केवतरा के सगुना फूड्स कैंपस में मिले तीन गांजे के पौधे, मैनेजर गिरफ्तार*

*केवतरा के सगुना फूड्स कैंपस में मिले तीन गांजे के पौधे, मैनेजर गिरफ्तार*

*केवतरा के सगुना फूड्स कैंपस में मिले तीन गांजे के पौधे, मैनेजर गिरफ्तार*
रिपोर्टर रोहित वर्मा
 लोकेशन खरोरा

*केवतरा के सगुना फूड्स कैंपस में मिले तीन गांजे के पौधे, मैनेजर गिरफ्तार*

खरोरा
ग्राम केवतरा स्थित सगुना फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के कैंपस के भीतर अवैध रूप से गांजा उगाने वाले मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मैनेजर कंपनी परिसर की दीवार के पास गांजे के पौधे लगाकर उसकी खेती कर रहा था। पुलिस के अनुसार, 8 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सगुना फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के अंदर अवैध मादक पदार्थ
गांजा उगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। साक्ष्य नष्ट होने की आशंका को देखते हुए थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कंपनी परिसर में दबिश दी। तलाशी 
के दौरान कंपनी के मैनेजर 43 वर्षीय अशोक
कुमार पात्रा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ और निशानदेही पर परिसर की दीवार के पास से गांजे के तीन पौधा हरा पत्तीदार, जड् व तना सहित कुल वजन 4.760 किलो, अनुमानित कीमत 30 हजार को जब्त किया गया। गवाहों की मौजूदगी में जब इन पौधों की जांच की गई, तो तीखी गंध और कसैले स्वाद के आधार पर इनके गांजा होने की पुष्टि हुई। जब आरोपी मैनेजर से इन पौधों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। आरोपी अशोक कुमार पात्रा पिता मनोरंजन
 पात्रा 43 साल स्थायी पता ग्राम ईटापटवा थाना बालियापाल जिला बालासोर (उड़ीसा) का रहने वाला है, जिसका हाल पता ग्राम केवतरा शगुना फुड्स प्रायवेट लिमिटेड थाना खरोरा जिला रायपुर है। पुलिस ने अवैध रूप से गांजा उगाने के अपराध में आरोपी अशोक कुमार पात्रा के खिलाफ धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3