*ग्राम पंचायत संकरी में मजदूर दिवस पर सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

खरोरा, 
 ग्राम पंचायत संकरी में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक के उच्च अधिकारियों एवं इंजीनियर शिवेश वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती कविता दिनेश वर्मा ने सभी मजदूरों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं और जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने “मोर गांव, मोर पानी” महाअभियान के तहत पानी बचाने, वाटर हार्वेस्टिंग एवं शोकपिट निर्माण के महत्व की जानकारी दी।
इस अवसर पर रोजगार गारंटी कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मजदूर श्रीमती देहुती वर्मा को मेडल एवं 100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पर्यावरण, जल संरक्षण एवं रोजगार गारंटी योजना से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती कविता दिनेश वर्मा, उपसरपंच श्री केदारनाथ वर्मा, वार्ड पंच, मेट सहित कुल 85 मजदूर उपस्थित रहे।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3