*सोनी प्रीमियम लीग (SSPL) सीजन-2 का भव्य आयोजन खेल से बढ़ता है आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता – अनिल सोनी*
रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*सोनी प्रीमियम लीग (SSPL) सीजन-2 का भव्य आयोजन खेल से बढ़ता है आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता – अनिल सोनी*
खरोरा
कुम्हारी स्थित खेल मैदान में सोनी समाज द्वारा आयोजित सोनी प्रीमियम लीग (SSPL) – सीजन 2 का शानदार समापन हुआ. इस क्रिकेट प्रतियोगिता ने न केवल खेल भावना का प्रदर्शन किया, बल्कि समाज की एकजुटता की एक मिसाल भी पेश की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खरोरा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी विशेष रूप से उपस्थित हुए.
खिलाड़ियों और समाज के लोगों को संबोधित करते हुए अनिल सोनी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन या शारीरिक व्यायाम का साधन नहीं हैं, बल्कि ये समाज में एकता और भाईचारे का सबसे बड़ा माध्यम हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजनों से समाज के युवाओं को एक मंच मिलता है, जिससे उनमें अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है. उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों के जोश की सराहना करते हुए कहा कि समाज का यह एकजुट स्वरूप देखकर मन अत्यंत प्रसन्न है.
सफल आयोजन के लिए अनिल सोनी ने आयोजन समिति के सदस्यों की सराहना की उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना टीम वर्क का बेहतरीन उदाहरण है. कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विजेता व उप-विजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.