बेमेतरा:-शांतिपूर्ण नवागढ़ विधानसभा का बलौदाबाजार जैसे माहौल बिगाड़ने का कांग्रेस द्वारा प्रयास - अजय साहू
बेमेतरा:-शांतिपूर्ण नवागढ़ विधानसभा का बलौदाबाजार जैसे माहौल बिगाड़ने का कांग्रेस द्वारा प्रयास - अजय साहू
देवेंद्र यादव जैसे उपद्रवी कांग्रेस नेता को नवागढ़ झिरिया बुलाकर शांतिपूर्ण सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कोशिश
मेघू राणा बेमेतरा।बेमेतरा जिले अंतर्गत नवागढ़ विधानसभा के ग्राम झिरिया में युवा कांग्रेस के बैनर तले 300 गायो का मृत्यु होने का आरोप लगाते हुए नवागढ़ विधायक व खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल,पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम व गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल का सांकेतिक शव यात्रा का कार्यक्रम कर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें भाजपा बेमेतरा जिला अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं नें कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर किया पलटवार
भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू नें कहाँ की कांग्रेस के द्वारा किया गया प्रदर्शन केवल वीडियो बनाने और रीलबाजी करने के लिए किया गया जिससे जनता का कोई सरोकार नहीं है गौ माताओं का जो संख्या कांग्रेस द्वारा 300 बताया जा रहा है यह शुद्ध रूप से गलत है झूठ है कांग्रेस के नेता यह प्रमाणित करें की 300 गौ माताओं का मृत्यु हुआ है भ्रामक प्रचार कर क्षेत्र के जनमानस के बिच शांति और सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा जो गलत व दुःखद है स्तरहीन राजनिति का पहचान है
भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रनीश रजक नें कहाँ कांग्रेस के द्वारा किया गया प्रदर्शन पूर्ण रूप से असफल रहा शव यात्रा निकालने के पूर्व ही भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया जिससे देवेंद्र यादव जी को कार्यक्रम पूरा किये बीना ही भागना पड़ा इस प्रकार कार्यक्रम असफल रहा भिलाई विधायक देवेंद्र यादव बलौदाबाजार में आगजनी मामले के मुख्य आरोपी थे जिसलिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा जिसका कच्चा चिट्ठा मंत्री दयालदास बघेल जी ने खोला था इसलिए उनके क्षेत्र में आकर देवेंद्र यादव द्वारा बलौदाबाजार जैसा माहौल ख़राब कर पुनः आगजनी जैसा माहौल भड़काने का कार्य किया जा रहा है
भाजपा बालसमुंद मंडल अध्यक्ष हवेन्द्र वैष्णव नें कांग्रेस पर वार करते हुए कहाँ की कांग्रेस को उपद्रवि कांग्रेस कहने मे कोई परहेज नई करना चाहिए कांग्रेस पार्टी अपने स्तर विहीन होकर निम्न स्तर स्तरहिन राजनिति कर रहीं है
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय वर्मा नें कहाँ की वह युवा कांग्रेस जिसके नेता द्वारा केरला में बिच सड़क में गौ माता को काटा गया वह आज गौ रक्षा की बात कर रहें है कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बच गया है देश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होते ही कांग्रेसियों का बौखलाहट खुलकर नजर आ रहा है और अपना वजूद बचाने का असफल प्रयास कर रहें है इस तरह का प्रदर्शन का जवाब देने हेतु भाजपा युवा मोर्चा तत्पर है और जल्द ही इसका जवाब दिया जायेगा
कमलेश साहू मंडल महामंत्री नें इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहाँ की कांग्रेस पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय विधायक गुरुदयाल बंजारे जी ने अपराधिक तत्व के व्यक्ति व खुदका अवैध कृत्य को छुपाने के लिए इस तरह का प्रदर्शन करवाया है कुछ दिन पहले ही संबलपुर में बेसकीमती जमीन जिसपर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस डेहारे नें कब्ज़ा कर अतिक्रमण कर काम्प्लेक्स बनवाया है जिसमें मेडिकल संचालित है उसे तोड़वाने का नोटिस पंचायत व अधिकारीयों द्वारा दिया गया था जिसे छुपाने व खुद का अवैध कब्ज़ा को बचाने किये गये कुकर्म,अपने 05 साल का निष्क्रियता को छुपाने के लिए और विवादित केस को दबाने के लिए गुरुदयाल बंजारे इस तरह का कृत्य कराया जा रहा है
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू नें कहाँ की प्रांजल तिवारी जो युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष है वह भाजपा नेता विकासधर दीवान के कथित तौर पर भांजे है और दयालदास बघेल जी और विकासधर दीवान का विवाद नवागढ़ विधानसभा में जगदविदित है जिसका खुन्नस निकालने के लिए प्रांजल तिवारी इस तरह का हरकत कर सामाजिक शांति को ख़राब करने का प्रयास कर रहें है जिस षड्यंत्र को पुरे नवागढ़ विधानसभा की जनता समझ रहीं है
भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कौशल सिन्हा नें कहाँ देवेंद्र यादव जो शराब घोटाला सहित बलौदाबाजार आगजनी का आरोपी है के द्वारा नवागढ़ का माहौल ख़राब करने का कार्य किया जा रहा है इस तरह का माहौल ख़राब करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर कराया जायेगा और निश्चित रूप से प्रशासन द्वारा कार्यवाही का मांग किया जायेगा
सोसाइटी अध्यक्ष केहर साहू नें इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहाँ की अपने पिता तुल्य जो हमारे क्षेत्र के नेतृत्वकर्ता है ऐसे मंत्री दयालदास बघेल जी का गुरुदयाल बंजारे द्वारा शव यात्रा निकलवाना उनका राजनितिक सोच और स्तर को और सत्ता के प्रति बौखलाहट को स्पष्ट करता है इस चिज को नवागढ़ विधानसभा की जनता पूरा तरीके से समझ गयी है
भाजपा नेता प्रेमशंकर बारले नें उक्त विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहाँ की इस तरह की ओझी हरकत और कृत्य को नवागढ़ विधानसभा की जनता देख रहीं है और समझ रहीं है चाहे वह मंत्री जी का पुतला दहन हो या शव यात्रा इस तरह के कृत्य का करारा जवाब देने हेतु नवागढ़ विधानसभा की जनता तैयार है आज कांग्रेस पुरे देश मे अपना अस्तित्व खो चुकी है पुरे देश में समाप्त हो चुकी है इसलिए इस तरह का हरकत कांग्रेसियो द्वारा किया जा रहा है
भाजपा नेता लव सोनवानी द्वारा विधायक गुरुदयाल बंजारे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहाँ की जहाँ खुदके पार्टी नें गुरुदयाल बंजारे को नवागढ़ विधानसभा चुनाव मे पुरे तरीके से नकार दिया आज वो नवागढ़ के सत्ता में आने का सपना देख रहे है 05 साल विधायक रहते हुए न खेल कबड्डी,रामकथा सामाजिक कार्यक्रम को याद न करने वाले आज सामाजिक कार्यक्रम में पहुंच रहे है यहीं इनकी पहचान है कुछ दिन पहले हरिभूमि आई एन एच न्यूज़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जी द्वारा जवाब दिया गया था जिससे युवा कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम का माहौल ख़राब कर कार्यक्रम को बिगाड़ने का प्रयास किया गया था जिससे कार्यक्रम निर्धारित समय से पूर्व ही समाप्त हो गया था उसका खुन्नस निकालने को कोंग्रेसियो द्वारा इस तरह का कार्य किया गया।