**महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए : इंजी. सुरेश बंजारे **

**महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए : इंजी. सुरेश बंजारे **

**महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए : इंजी. सुरेश बंजारे **
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 

**महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए : इंजी. सुरेश बंजारे **
खरोरा 
 हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक छोटे से गांव ग्राम - मटियाडीह (खरोरा क्षेत्र) में एक ऐसे बहूमूखी व विलक्षण प्रतिभा धनी रहते ,है जो कि पेशे से तो इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है जो कि वर्तमान में विद्युत विभाग में रायपुर में पदस्थ हैं तथा इंजीनियर साहब, इंजीनियर तो है ही इससे भी बड़ी बात यह है कि वह इंजीनियर के साथ ही साथ एक अच्छे गीतकार, गायक व कवि ( साहित्यकार ) के साथ ही साथ अभिनयकर्ता व निर्देशक भी है। जिन्हें हम सब *शुभम विडियो वर्ल्ड* या अन्य यूट्यूब चैनल के माध्यम से देख व सुन सकते हैं। उनकी इस प्रतिभा को यदि हम विलक्षण प्रतिभा के धनी कहें तो यह कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इंजीनियर सुरेश कुमार बंजारे बहुत ही सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। 
       देशभर में सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, उद्योग, कला, पत्रकारिता तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मान्यवरों का सम्मान करने हेतु आयोजित “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026” समारोह महाराष्ट्र के नासिक में बड़े ही उत्साह और भव्य वातावरण में संपन्न हुआ।
       यह बताते हुए हमें अत्यंत हर्ष हो रहा है कि इंजीनियर साहब की प्रतिभा को महाराष्ट्र के नासिक में 28 मई 2026 को आनंदी यूनिवर्स फाउंडेशन द्वारा *राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026* से नवाजा गया। फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष श्री गणेश विटकर जी व सचिव मान. तेजस्विनी दिवटे के साथ मंच संचालक श्री गणेश मोधावे के संचालन में मराठी फिल्म अभिनेत्री मान. पूनम साबले के शुभ हाथों से राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
यह राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान समारोह नासिक के गुरु दक्षिणा सभागृह में आयोजित किया गया था, जहां सैकड़ों गणमान्य लोगों के बीच करतल ध्वनियों की गड़गड़ाहट के बीच इंजिनियर श्री सुरेश कुमार बंजारे जी को *राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026* की उपाधि से विभूषित किया गया।
       देशभर में सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, उद्योग, कला, पत्रकारिता तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मान्यवरों का सम्मान करने हेतु आयोजित “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026” समारोह महाराष्ट्र के नासिक में बड़े ही उत्साह और भव्य वातावरण में संपन्न हुआ।
      हम सब क्षेत्र वासी इंजिनियर साहब की इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए बधाईयां और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं कि वें ऐसे ही मां - बाप के साथ ही साथ ग्राम व प्रदेश का नाम भी रोशन करते रहें।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3