महिला मोर्चा ने पलारी में झोंकी ताकत, हर वार्डों में किया महतारी वंदन सम्मेलन
,,, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ मोना टुवानी ने किया जीत का दावा
बालोद। नगर पंचायत पलारी के चुनाव में भाजपा की जीत के लिए महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भरपूर उत्साह बनाते हुए हर वार्ड के लिए प्रभारी एवं घर घर में जाकर मतदाताओं से भाजपा के प्रत्याशी को वोट करने की अपील की अपील की। सभी वार्डों में महतारी वंदन सम्मेलन किया। श्री फल से सम्मान भी किया गया। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का घर घर जाकर प्रचार किया। स्टार प्रचारक संगठन मंत्री श्री पवन साय जी, डिप्टी सीएम श्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, अनुज शर्मा, अरुण साव, कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब के कार्यक्रमों में महिला मोर्चा ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ मोना टुवानी ने बताया कि पलारी नगर पंचायत में भाजपा की जीत निश्चित है। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने यहां बेहतर तरीके से चुनाव प्रचार प्रसार किया है। इसी क्रम में जिले की व ब्लॉक तथा ग्राम स्तर की महिला मोर्चा की सदस्यों ने घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में प्रचार किया है। उन्होंने बताया कि पलारी का माहौल पूरी तरह भाजपामय है और भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। पूरे प्रचार के दौरान महामंत्री श्रीमति चंद्रिका गंजीर,
महामंत्री श्रीमति संगीता साहू, उपाध्यक्ष श्रीमति सरोज गंगबेर, दिनेश्वरी सिन्हा, संध्या अजेंद्र साहू, लक्ष्मी साहू, रूपमती गंजीर, रेणुका गजेंद्र, प्रतिमा यादव सहित पूरी महिलाएं सक्रिय रहीं।