ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा कदम: जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल के प्रयासों से रत्नाबांधा और मुजगहन के बड़े तालाब हुआ प्रकाशमय

ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा कदम: जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल के प्रयासों से रत्नाबांधा और मुजगहन के बड़े तालाब हुआ प्रकाशमय

ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा कदम: जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल के प्रयासों से रत्नाबांधा और मुजगहन के बड़े तालाब हुआ प्रकाशमय
प्रेस विज्ञप्ति ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा कदम: जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल के प्रयासों से रत्नाबांधा और मुजगहन के बड़े तालाब हुआ प्रकाशमय 

धमतरी/रत्नाबांधा:- अंधेरे के साम्राज्य से मुक्त हुआ ऐतिहासिक तालाब, 85 विद्युत लाइटों से हुआ सौंदर्यीकरण। ग्रामीणों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जनपद क्षेत्र क्रमांक 15 के अंतर्गत आने वाले ग्राम रत्नाबांधा और मुजगहन के ग्रामीणों के लिए आज का दिन एक बड़ी सौगात लेकर आया है। क्षेत्र के लोकप्रिय और विकासपरक सोच के धनी जनपद सदस्य श्री कीर्तन मीनपाल के विशेष और भगीरथ प्रयासों से स्थानीय बड़े तालाब क्षेत्र को पूरी तरह से अंधेरा मुक्त कर दिया गया है। तालाब के चारों ओर व्यापक प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) सुनिश्चित कर न केवल इसका सौंदर्यीकरण किया गया है, बल्कि ग्रामीणों को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण भी समर्पित किया गया है।विदित हो कि यह तालाब ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या और सांस्कृतिक,धार्मिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। परंतु, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण सूर्यास्त के बाद यह पूरा क्षेत्र अंधेरे के आगोश में डूब जाता था, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को तालाब के घाटों पर जाने में असुरक्षा महसूस होती थी। जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने ग्रामीणों की इस दीर्घकालिक समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने न केवल योजना बनाई, बल्कि धरातल पर तत्परता से कार्य करते हुए लगभग 80 से 85 विद्युत लाइट्स को तालाब के चारों ओर स्थापित करवाया। इस पहल से अब रात के समय भी तालाब का पूरा परिक्षेत्र दूधिया रोशनी से सराबोर रहता है। सौंदर्यीकरण के साथ बढ़ी सुरक्षा और सामाजिक समरसता
इस लाइटिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य तालाब क्षेत्र को एक पर्यटन और टहलने योग्य स्थान के रूप में विकसित करना है। रोशनी की उचित व्यवस्था होने से असामाजिक तत्वों पर लगाम अंधेरे का लाभ उठाने वाले असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगेगा। ग्रामीण अब सुबह और देर शाम को भी तालाब के किनारे सुरक्षित रूप से भ्रमण कर सकेंगे। इस पूरे सौंदर्यीकरण अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप देने में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और कर्मठ युवाओं की टोली का विशेष योगदान रहा। जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल के इस सराहनीय कदम में मुख्य रूप से कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने वालों में श्री अभिमन्यु मीनपाल, श्री तेजनारायण मीनपाल, श्री ठाकुर राम, श्री मुनीराम, श्री सूरज मीनपाल, श्री लिकेश, श्री संतोष, श्री दीपक, एवं श्री विजय मीनपाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इन सभी सहयोगियों ने श्रमदान और प्रबंधन में अपनी महती भूमिका निभाई। जनपद सदस्य का संदेश
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री कीर्तन मीनपाल ने कहा:
"ग्रामीणों की सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। तालाब हमारे गांवों की जीवनरेखा हैं, इनका संरक्षण और सौंदर्यीकरण करना हमारा कर्तव्य है। यह लाइटिंग व्यवस्था तो बस एक शुरुआत है, आने वाले समय में तालाब में पिचिंग (घाट निर्माण) और वृक्षारोपण कर इसे एक आदर्श दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।"
इस अभूतपूर्व विकास कार्य से दोनों ग्रामों रत्नाबांधा व मुजगहन में उत्साह का माहौल है। समस्त ग्रामवासियों ने जनप्रतिनिधि और उनकी पूरी टीम के इस जनहितैषी कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और आभार व्यक्त किया है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3