रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*डिवाइडर की हरियाली बचाने में जुटे नागरिक*
खरोरा
नगर में सड़क डिवाइडर पर लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए स्थानीय नागरिक आगे आ रहे हैं। शनिवार शाम कुछ लोग डिवाइडर पर लगे पौधों को पानी देते और उनकी देखरेख करते दिखाई दिए। नागरिकों ने बाल्टियों के माध्यम से पौधों तक पानी पहुंचाकर उनकी सिंचाई की।
पुरुषोत्तम देवांगन का कहना है कि पौधारोपण तभी सफल होगा, जब पौधों की नियमित देखभाल और सिंचाई की जाए। बढ़ती गर्मी के बीच पौधों को जीवित रखने के लिए यह प्रयास महत्वपूर्ण है। नागरिकों की इस पहल से क्षेत्र में हरियाली बढ़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
नगरवासियों ने इस कार्य की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से ऐसे अभियानों में भाग लेने की अपील की है।
फोटो: सड़क डिवाइडर पर लगाए गए पौधों को पानी देते और उनकी देखभाल करते स्थानीय नागरिक।