रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला*
खरोरा,
आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के अध्यक्ष अमित उइके के आह्वान पर शनिवार शाम कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम खरोरा के तिल्दा रोड तिगड्डा चौक में आयोजित किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने आदिवासी समाज की पहचान से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान जिला रायपुर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दिलदार कुमरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, जिला महामंत्री नीतू साहू, जिला सदस्य भागबली ध्रुव, मंडल अध्यक्ष रविंदर बबलू भाटिया, जिला आदिवासी कांग्रेस उपाध्यक्ष होलेराम पोर्ते सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सुरेन्द्र गिलहरे, धनेश वर्मा, खूबी डहरिया, जुबेर अली, अनिल ,नरेश नायक, कपिल नशीने, लकेश्वर यादव, लकेश्वर कोसले, दशरथ ब्रजले, नंदकिशोर ध्रुव, शोभाराम जगत, नरेन्द्र डहरिया, राशिद खान, मिराज खान, जितेन्द्र गोड, कामता कोसले, सालिक राम मंडावी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।