*धीमी सड़क मरम्मत से बढ़ी लोगों की परेशानी : मोहरेंगा-भरुवाडीह कला-कठिया मार्ग पर धूल का गुबार बना मुसीबत, नियमित पानी छिड़काव की मांग*

रोहित वर्मा खरोरा जी की खबर
मोहरेंगा, भरुवाडीह कला और कठिया मार्ग पर इन दिनों सड़क मरम्मत कार्य की धीमी रफ्तार से क्षेत्रवासियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मार्ग निर्माण कार्य जारी होने के बावजूद काम बेहद धीमी गति से चल रहा है, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले ग्रामीणों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को धूल के घने गुबार के बीच सफर करना मजबूरी बन गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई बार सड़क पर सामने का रास्ता तक दिखाई देना मुश्किल हो जाता है। भरुवाडीह कला निवासी धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सड़क पर उड़ रही अत्यधिक धूल के कारण राहगीरों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, वहीं
 दमा, अस्थमा एवं अन्य श्वास संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए यह समस्या और भी विकट बन गई है। उन्होंने कहा कि मार्ग पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं होने से धूल की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा लोगों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुबह-शाम नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र उचित व्यवस्था नहीं की गई तो यह समस्या और गंभीर रूप धारण कर सकती है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3