विश्व शांति के अग्रदूत महाकारुणिक तथागत गौतम बुद्ध की 2570 वीं जयंती समारोह सम्यक बौद्ध महासभा द्वारा डॉ आंबेडकर मेमोरियल भवन दल्लीराजहरा में मनाई गई
प्रेस विज्ञप्ति
दल्ली राजहरा
विश्व शांति के अग्रदूत महाकारुणिक तथागत गौतम बुद्ध की 2570 वीं जयंती समारोह सम्यक बौद्ध महासभा द्वारा डॉ आंबेडकर मेमोरियल भवन में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।
प्रातःकालीन सत्र में तथागत गौतम बुद्ध एवं डॉ बाबा साहेब आम्बेडर के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर पंचशील एवं नीले झंडे का ध्वजारोहण किया गया।
सभी बौद्ध उपासक एवं उपासिकाओ द्वारा सामूहिक त्रिशरण, पंचशील पूजा वंदना की गई।
संध्या कालीन कार्यक्रम में सम्यक बौद्ध महासभा के उपासक एवं उपासिकाओ द्वारा मोम बत्ती रैली निकाली गई। ततपश्चात मंचीय कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कांडे ने अपने उद्बोधन में तथगत गौतम बुद्ध के जीवनी पर प्रकाश डाला।
सम्यक बौद्ध महासभा अध्यक्ष दिलीप सुखदेवे ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौतमबुद्ध ने संदेश अहिंसा,करुणा,सत्य और शांति तथा मध्यम मार्ग अपनाने का दिया। अन्य वक्ताओं में समाज उपाध्यक्ष अजय रामटेके,धम्मचारी बीएल बौद्ध ने भी तथगत के जीवनी पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर समाज के वार्ड संगठन सचिवों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, गोवर्धन रँगारी,गोरे लाल बाम्बेश्वर,
अनिल रामटेके,नितेश बाम्बेश्वर,सुरेंद्र मेश्राम, संतोष मेश्राम,संतोष सहारे,नमन खोब्रागडे,प्रहलाद नोनहारे,सत्य नारायण रामटेके,महिला मंडल अध्यक्ष चन्दररेखा नांदेश्वर, ज्योत्सना मेश्राम, रीतू बाम्बेश्वर, सीमा रामटेके,रंजना खोब्रागडे, संगीता गायकवाड़,यशोदा रामटेके,शारदा बाम्बेश्वर,उषा मेश्राम,चंदशिला बाम्बेश्वर, पूजा रामटेके,कृष्णा गजभिये,सहित समाज के उपासक उपासिकाये बड़ी संख्या में शामिल हुए।
श्रमिक संगठन से अनिल यादव,राजेन्द्र बेहरा,गौतम बेरा एवं साथी गणों ने भी डॉ आंबेडकर मेमोरियल भवन पहुच कर तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहेब आम्बेडर की छाया चित्रों पर पुष्प अर्पित किया।
कार्यक्रम का संचालन अनिल रामटेके व आभार नितेश बाम्बेश्वर ने किया।