*खरोरा क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में लटके ताले, आमजन और किसानों की बढ़ी परेशानी*

*खरोरा क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में लटके ताले, आमजन और किसानों की बढ़ी परेशानी*

*खरोरा क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में लटके ताले, आमजन और किसानों की बढ़ी परेशानी*
प्रेस विज्ञप्ति
 *खरोरा क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में लटके ताले, आमजन और किसानों की बढ़ी परेशानी* 
रोहित वर्मा खरोरा
खरोरा क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल पंपों पर अव्यवस्था और आपूर्ति बाधित होने की स्थिति ने आम नागरिकों, किसानों एवं व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय निवासी धीरेंद्र कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जब वे अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने खरोरा स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे, तब वहां ताले लटके मिले और पेट्रोल पंप परिसर को रस्सी लगाकर पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया था, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि पेट्रोल एवं डीजल जैसी आवश्यक सेवाओं का इस प्रकार प्रभावित होना क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर समस्या
 बनता जा रहा है। विशेष रूप से वर्तमान कृषि कार्य के समय किसानों को खेती-किसानी के लिए ट्रैक्टर, पंप और अन्य कृषि उपकरणों में ईंधन की अत्यधिक आवश्यकता होती है। ऐसे समय में पेट्रोल पंप बंद रहने या आपूर्ति बाधित होने से किसानों के कार्य प्रभावित हो सकते हैं, वहीं व्यापारियों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इसका व्यापक असर स्थानीय
 अर्थव्यवस्था और कृषि व्यवस्था पर पड़ सकता है। उन्होंने संबंधित प्रशासन एवं पेट्रोलियम विभाग से मांग की है कि ईंधन आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र सामान्य किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।
साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर यूरोपीय देशों में चल रहे युद्ध और उसके संभावित आर्थिक प्रभावों को देखते हुए सभी नागरिकों को पेट्रोल एवं डीजल का उपयोग अत्यंत किफायती और आवश्यकतानुसार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसाधनों का संयमित उपयोग वर्तमान समय की आवश्यकता है, जिससे भविष्य में संभावित संकटों से बचा जा सके।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3