बेमेतरा:-भिंभौरी के गजेन्द्र यादव को मिला कबड्डी के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का खिताब

बेमेतरा:-भिंभौरी के गजेन्द्र यादव को मिला कबड्डी के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का खिताब

बेमेतरा:-भिंभौरी के गजेन्द्र यादव को मिला कबड्डी के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का खिताब
बेमेतरा:-भिंभौरी के गजेन्द्र यादव को मिला कबड्डी के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का खिताब 

मेघू राणा बेमेतरा।बेमेतरा जिले में 10,11,12 मई को एम पी क्लब धुरसेना एवं जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में बेमेतरा जिला कबड्डी प्रिमियम लिग का भव्य आयोजन किया गया। ट्रायल में जिले के सभी ब्लाकों के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें न्यू सुभाष नवयुवक मंडल भिंभौरी के गजेन्द्र यादव व पंकज वर्मा का चयन धुरसेना योद्धा टीम में हुआ। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें थी।धुरसेना योद्धा ने सेमीफाइनल में स्काई टर्सल बैहरसरी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया जहाँ उसका मुकाबला मजबूत टीम माँ अम्बे आडियो मोतिमपुर से था,धुरसेना योद्धा ने कड़े मुकाबले में 29-28 के अंतर से केवल एक अंक से विजय प्राप्त कर चमचमाती ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार न्यू सुभाष नवयुवक मंडल भिंभौरी के गजेन्द्र यादव को प्राप्त हुआ जहाँ उसके शानदार खेल के लिए उसे रेंजर सायकल से पुरस्कृत किया गया। इस उपलब्धि के लिए न्यू सुभाष नवयुवक मंडल भिंभौरी के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा,भारत साहू,धनेन्द्र साहू,विक्रम साहू,विक्की साहू,सेवा राम राकेश,रवि वर्मा,चिकी,कामदेव,दुर्जन यादव,उत्कल धीवर,कमलेश वर्मा,बुलाकी वर्मा,धर्मराज साहू,ओमप्रकाश यदु,हेमंत नेवल,किशोर साहू,अश्वनी परगनिहा,विकास यदु सहित समस्त सदस्यों ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई संप्रेषित किया। नगर पंचायत भिंभौरी में संचालित खेलो इंडिया मिनी कैंप में इस खिलाड़ी को निखारने में अपने समय के स्टार आलराउंडर व अनुभवी कोच कामता निषाद के साथ भारत साहू का विशेष योगदान है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3