श्रमिक संघ के 20वें स्थापना दिवस के गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ के कार्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

श्रमिक संघ के 20वें स्थापना दिवस के गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ के कार्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

श्रमिक संघ के 20वें स्थापना दिवस के गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ के कार्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति
[बैकुंठ सीमेंट वर्क्स]: श्रमिक संघ के 20वें स्थापना दिवस के गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ के कार्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'भारत माता की आरती' रही, जिसमें सैकड़ों श्रमिकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और देश की समृद्धि व एकता एवं श्रमिकों की हितों की कामना की।
समारोह के दौरान 'श्रमिकों की समस्याओं और उनके समाधान' विषय पर एक विशेष परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने श्रमिकों के अधिकारों, न्यूनतम वेतन, कार्यस्थल पर सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
 श्रमिक संघ की स्थापना 
समारोह के मुख्य वक्ता, संघ के संरक्षक श्री शंकर सिंह निर्मलकर ने अपने संबोधन में कहा, "श्रमिक राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं। उनके कल्याण और अधिकारों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।" उन्होंने सरकार और औद्योगिक संस्थानों से श्रमिकों की मूलभूत समस्याओं, जैसे- उचित स्वास्थ्य सुविधाएं, बच्चों की शिक्षा और आवास की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया । इसके साथ ही बैकुंठ
 सीमेंट वर्क्स में कार्यरत श्रमिकों की समस्यायों पर कहा कि आज हमारे श्रमिक प्रतिनिधियों को अवैधानिक तरीके से पिछले आठ महीनों से निलंबित किया गया है उन्हें तत्काल काम पर वापस लिया जाए, एवं पिछले वित्तीय वर्ष में अल्ट्राटेक सीमेंट ग्रुप में रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है इसमें श्रमिकों के योगदान भी है इसलिए पिछले वर्ष रोके हुए बोनस एग्रिसीया का भुगतान तत्काल किया जाए एवं इस वर्ष के बोनस एग्रिसीया में पचास प्रतिशत वृद्धि किया जाए, इसके साथ ही श्रमिकों के मूल वेतन भत्ता में भी वृद्धि होनी चाहिए। 
शंकर सिंह निर्मलकर ने आगे कहा कि पिछले वर्ष प्रबंधक के अड़ियल रवैए के कारण जबरन तालाबंदी जैसी स्थिति उत्पन्न हुई थी ऐसी स्थिति दुबारा नहीं हो इसके लिए प्रबंधक के साथ संवाद जारी रहेगा।
हमारे संघ की स्थापना के बाद स्वतंत्र ट्रेड यूनियन रहा है लेकिन अब हमारे श्रमिक संघ का हमारे संघ की विचारधारा से मिलने वाले केन्द्रीय ट्रेड यूनियन से संबद्धता स्थापित किया जाएगा जिससे श्रमिकों की मांगों समस्याओं को केन्द्रीय ट्रेड यूनियन के माध्यम से सी एम ए में उठाया जा सके।
कार्यक्रम के अंत में श्रमिकों के कल्याण के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया और सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
आज के समारोह में 
नरेंद्र यादव, कमलेश वर्मा, रतन यदु, सत्येन्द्र सोनी, गोविंद बंजारे, रोम दास, महेश्वर राय, भोजराम, राजेश वर्मा, हरि शंकर वर्मा,संतोष वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, प्रेमलाल पाल, संतोष पासी,छत्रधारी, दिनेश रजक, रवि यादव, किशोर,सहित सैकड़ों श्रमिक उपस्थित थे।
जारीकर्ता: शंकर सिंह निर्मलकर 
संरक्षक 
छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ 
मोबाइल नंबर 7000702788

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3