गया नगर में पानी टंकी निर्माण का रास्ता हुआ साफ,जल विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन की मौजदगी में कबड्डी मैदान की शासकीय भूमि पर नई टंकी बनाने बनीं सहमति..

दुर्ग। गया नगर,मठपारा वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल हुई है। नगर निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार के निर्देश और जलकार्य विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन की सक्रियता से पानी टंकी निर्माण में आ रही भूमि संबंधी बाधा दूर कर ली गई है।जमीन सीमांकन के बाद गया बाई स्कूल के सामने स्थित कबड्डी मैदान की शासकीय भूमि पर नई पानी टंकी निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम द्वारा पहले बघेरा मोड़ डोंगिया बांधा तालाब के पास लगभग 2करोड़ की लागत से 15 लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी टंकी बनाने की योजना बनाई गई थी,लेकिन तकनीकी जांच में उक्त स्थल को जल भूमि व उपयुक्त नहीं पाए जाने के कारण स्वीकृत स्थल को खारिज कर दिया गया इससे टंकी निर्माण को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी और स्थानीय लोगो में भी नाराजगी हो रही थी।
      मामले को गंभीरता से लेते हुए महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने एमआईसी बैठक में जलकार्य विभाग प्रभारी एवं गया नगर वार्ड की पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन को अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों से समन्वय कर शीघ्र समाधान निकालने के निर्देश दिए थे।महापौर के निर्देश के बाद जल प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने त्वरित पहल करते हुए नगर निगम अधिकारियों को वैकल्पिक शासकीय भूमि की तलाश कर पटवारी प्रतिवेदन और सीमांकन कराने के निर्देश दिए। इसके तहत गया बाई स्कूल के सामने वार्ड क्रमांक 3 और 4 की सीमा पर स्थित कबड्डी मैदान की शासकीय भूमि का सीमांकन किया गया, जिसमें खसरा नंबर 808 को टंकी निर्माण के लिए उपयुक्त पाया गया।सीमांकन के दौरान जलकार्य विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन,वार्ड 3 के पार्षद व एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे तथा नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में स्थल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद जल प्रभारी की सहमति से अधिकारियों द्वारा निर्माण स्थल का चूना मार्किंग एवं ले-आउट कार्य भी पूरा किया गया और आगे की तकनीकी प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान कार्यपालन अभियंता प्रकाश थवानी, उप अभियंता गिरीश दीवान तथा सहायक अभियंता विनोद मांझी स्थानीय नागरिक विरेंद्र शुक्ला,उत्तम साहू,प्रीति गुप्ता,रितेश ताम्रकार भी मौके पर उपस्थित रहे।
जलकार्य विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन ने कहा कि गया नगर क्षेत्र में लंबे समय से पानी की किल्लत बनी हुई है और गर्मियों में लो प्रेशर के कारण नागरिकों को काफी परेशानी होती है। कबड्डी मैदान की शासकीय भूमि पर पानी टंकी बनने से वार्ड 3 व 4 के गया नगर,मठपारा राजीव नगर सारथी पारा क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।उन्होंने बताया कि जल्द ही भूमिपूजन के लिए महापौर जी से चर्चा कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की तिथि तय की जाएगी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3