तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
9424211900
8.500किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को नेवरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि मो0सा0 क्रमांक सीजी 04 डी.आर. 5280 में दो व्यक्ति एक सूटकेस और बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे है जो खरोरा की ओर से तिल्दा होकर सांकरा जाने वाले है, तत्काल तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा घेरेबंदी करते हुये जोता रेल्वे फाटक के पास तिल्दा पहुॅचकर उक्त मोटरसायकल आता दिखा जहां पुलिस के घेराबंदी करने पर दोपहिया वाहन के पीछे सवार व्यक्ति कूदकर भाग गया।
दोपहिया वाहन चालक व्यक्ति पकडा गया जिसके पास मिले सूटकेस व बैग की तलाशी लेने पर उसमें मादक पदार्थ गांजा 8 किलो 500 ग्राम को जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट का प्रकरण कायम किया गया। आरोपी गुमान माण्डले पिता लखन मांडले उम्र 22 वर्ष ग्राम सांकरा निवासी को न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया।
उपरोक्त सफल कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में जिला रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में चलाये जा रहे आॅपरेशन ‘‘निश्चय‘‘ कार्यक्रम के तहत् प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश के परिपालन में निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के निर्देशन में उप निरीक्षक अरूण कुमार भोई व तिल्दा नेवरा पुलिस टीम के द्वारा कार्यवाही किया गया।