" शासकीय प्राथमिक शाला फुलकोड़ो(बोगापारा) में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया"
-------------------------------------------
शासकीय प्राथमिक शाला फुलकोड़ो(बोगापारा) संकुल- कुम्हारी विकासखंड - मानपुर जिला- मोहला-मानपुर -चौकी में श्री परमानंद उसारे सरपंच ग्राम पंचायत फुलकोड़ो,शाला प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष श्रीमति रमशीला नेताम व पालकों की उपस्थिति में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। अगली कक्षाओं मे जाने की खुशी और उमंग,अपना भविष्य गढ़ने,संवारने की दिशा में एक कदम और आगे,बच्चों को उत्साहित करते हुए,जो इनके मासूम चेहरों में साफ- साफ परिलक्षित होता है। कक्षा पहिली- कुमारी देवांशी प्रथम,कुमारी संता द्वितीय कक्षा दूसरी कुमारी हिमानिका प्रथम टिकेंद्र कुमार निषाद द्वितीय,कक्षा तीसरी दिव्यांसू कुमार प्रथम कुमारी यादिति द्वितीय कक्षा चौथी कुमारी रश्मि मौर्य प्रथम मोनिश कुमार कड़ियाम द्वितीय |
सरपंच श्री परमानंद उसारे ने सभी उत्तीर्ण बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया,उन्होंने कहा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और अच्छे संस्कार बहुत जरूरी है।प्रथम व द्वितीय स्थान अर्जित करने वाले सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिया गया |शाला के प्रधान पाठक श्री भक्ता राम मंडावी के द्वारा सभी पालकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग करने कहा गया।कार्यक्रम में सरपंच श्री परमानंद उसारे,श्रीमती रमशीला नेताम उपाध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति,प्रधान पाठक भक्ता राम मंडावी,शिक्षक श्री नईम खान, नरेश कुमार जामड़े,फागूराम मानकर,रामकुमार घावड़े, यशवंत कुमार भुआर्य,मुकेश कुमार,तीजू राम भुआर्य, जितेंद्र सोरी स्वीपर, रमशीला नेताम, कुमेश कुमार, महेन्द्र कुमार भुआर्य, शिवप्रसाद मानकर, धनलाल, डिश्वर भुआर्य, जगदीश, देवप्रसाद भुआर्य, चमरसिंह बोगा,गोवर्धन, रंजन सिंह, पुनाराम, पुरुषोत्तम, मुकेश कोसमा, नितु घावड़े, कचरा बाई मानकर के साथ ही सभी पालकों व जनप्रतिनिधियो का सहभागिता रहा।