*हर वर्ष सफलता की नई कहानी एबीसी पब्लिक स्कूल सारागांव ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में फिर रचा इतिहास*
*हर वर्ष सफलता की नई कहानी एबीसी पब्लिक स्कूल सारागांव ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में फिर रचा इतिहास*
खरोरा
शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले एबीसी पब्लिक स्कूल, सारागांव (रायपुर) ने इस वर्ष भी 10वी बोर्ड में सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा, जिसमें एक बार फिर संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रमाणित कर दिया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने न केवल सफलता प्राप्त की, बल्कि उत्कृष्ट अंको के साथ अपनी मेधा का लोहा भी मनवाया। विशेष उल्लेखनीय यह है कि 74% विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुये है।
छात्रा गार्गी देवांगन ने 93% अंकों के साथ शाला में शीर्ष स्थान प्राप्त किये है, वहीं, कोमल सिंह (92.5%) दूसरे और अंश मिश्रा (86.33%) तीसरे स्थान पर रहे। साधना वर्मा (83.67%), निशा साहू (82.33%) और साक्षी वर्मा (80.83%) ने भी शानदार प्रदर्शन कर क्रमशः चतुर्य, पंचम और षष्ठम स्थान हासिल किये है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी परिणाम उत्साहजनक आए है। प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का साझा परिणाम है। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने मेधावी छात्र-छात्राओ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्राचार्य ने कहा, "यह गौरवपूर्ण उपलब्धि विद्यालय की अनुशासित शिक्षा प्रणाली और शिक्षण की उच्च गुणवता को दर्शाती है। इस परिणाम स्कूल प्रशासन के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के अभिभावको में हर्ष की लहर है।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर