बेमेतरा:-गौ सुरक्षा को लेकर किया जा रहे आंदोलन को आशीष छाबड़ा ने दिया समर्थन
मेघू राणा बेमेतरा।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने बेमेतरा जनपद सदस्य दीपक दिनकर द्वारा गौ माता की सुरक्षा एवं उनके रखरखाव तथा खानपान के लिए व्यवस्था बनाए जाने को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से समर्थन व्यक्त किया और इस आंदोलन में कंधा से कंधा मिलाकर साथ देने का भरोसा दिलाया है इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि हमारे सनातन धर्म में गौ माता सदा से पूज्यनीय रही है भाजपा वाले हिंदुत्व की आड़ में हमेशा से लोगों को मूर्ख बनाने का काम करते रहे हैं गौ माता की सुरक्षा एवं उसके खान-पान की व्यवस्था पूर्व में कांग्रेस सरकार के द्वारा सभी गांव में गौठान प्रारंभ करके और गोबर खरीदी के माध्यम से गांय पालको को समृद्ध करने का काम करती रही किंतु जैसे ही भाजपा शासन में आई है आज गौ माता की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है गोबर खरीदी बंद कर दी गई है जिससे गौपालक अपनी गायों को खुला छोड़ दिए हैं आज उनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है गौ वंश की गाय एवं बछड़े किसानों की खड़ी फसलों को नष्ट कर रहे हैं और उससे बचाने के लिए गांव वाले उन्हें खेतों से निकाल रहे हैं विगत वर्ष ऐसा ही कुछ बेमेतरा विकासखंड के झिरिया ग्राम के पास हजारों गायों को बिना भोजन पानी के बांधकर रख दिया गया था भूखे प्यासे हजारों गायों की मौत हो गई थी तब प्रशासन के द्वारा गायों की रक्षा हेतु पर्याप्त व्यवस्था करने की बात कही गई थी किंतु आज साल भर होने जा रहा है कोई व्यवस्था नहीं की गई है, और ना ही कभी बीजेपी का प्रतिनिधि कभी गौवंश की शुध लेने गए आज भी गए सड़कों पर दुर्घटनाग्रस्त होकर मृत्यु देखने को मिल रही है भाजपा सरकार के कान में जू नहीं रेग रही है भाजपा के जन् प्रतिनिधि केवल हिंदुत्व के नाम पर वोट लेना जानते हैं वास्तविक हिंदुत्व धर्म के पालन से ने कोई लेना-देना नहीं है इस अवसर पर ललित विश्वकर्मा प्रांजल तिवारी कविता साहू मिथिलेश वर्मा हरीश साहू शशि प्रभा गायकवाड राजू साहू रीता पांडे शकुंतला साहू रूबी सलूजा योगिता साहू हेमिन यादव दीपक दिनकर शुभम गंधर्व सनत धर दिवान सीताराम यादव टोकेश्वर साहू छोटे लाल साहू ऋषि वर्मा नारायण छाबड़ा रोमन वर्मा अनिल दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।