*समर कैंप का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न*

*समर कैंप का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न*

*समर कैंप का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न*
*समर कैंप का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न*
खरोरा 
खुशहाल बचपन परियोजना के अंतर्गत कैरिटास इंडिया द्वारा संचालित 4 दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह आज मध्यामिक विद्यालय, ग्राम सिर्री में आयोजित किया गया। इस समर कैंप का आयोजन समत गांवों—ग्राम छड़िया, पदाभाट, आलेसुर, मददीह, केवराडीह, सिर्री, पचरी एवं भेझरीडीह में किया गया था।
समापन समारोह के अंतिम दिन ग्राम आलेसुर, केवराडीह, मददीह, पदाभाट और बर्डीह के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जल संरक्षण विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता, कैरम बोर्ड, रस्सी कूद, मेहंदी प्रतियोगिता एवं ‘कबाड़ से जुगाड़’ गतिविधि शामिल रही। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए लैंप, डस्टबिन, एटीएम मशीन और “मेरे सपनों का स्कूल” जैसे मॉडल बनाकर प्रदर्शनी भी लगाई।

सभी प्रतियोगिताओं के उपरांत प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें शिक्षिकाएं सावित्री वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, गायत्री देवांगन, कलावती धुरुवे, पूर्णिमा निषाद एवं ललिता देवांगन का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के सफल संचालन में कैरिटास इंडिया खुशहाल बचपन परियोजना की जिला कार्यक्रम सहयोगी सुश्री रुखसाना खान, कम्युनिटी एजुकेटर सरिता मधुकर तथा अकादमिक मेंटर गीतांजलि, चंद्रिका, लीलाश्वरी, भूनेश्वरी एवं दामिनी चंगुराम की भी अहम भूमिका रही।

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन, ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं प्रधानाध्यापक वंदना मैडम का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3