रायपुर स्थित कर्मचारी भवन, शहीद भगत सिंह चौक, तेलीबांधा में छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्योधन यादव के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

प्रेस विज्ञप्ति
रायपुर, दिनांक 18 अप्रैल 2026

आज रायपुर स्थित कर्मचारी भवन, शहीद भगत सिंह चौक, तेलीबांधा में छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्योधन यादव के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने संघ के मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संगठन को पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान संघ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से—
• स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में कार्यरत संविदा शिक्षकों/कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा
• सीधी भर्ती प्रक्रिया में कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिकता देने का मुद्दा
• नियमितीकरण एवं समायोजन की मांग
• आगामी आंदोलन की रूपरेखा एवं तिथि निर्धारण
सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि शासन द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती है, तो संघ द्वारा जल्द ही चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और सभी को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा।
अंत में, संघ द्वारा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा मुख्य अतिथि श्री कमल वर्मा जी (प्रांतीय अध्यक्ष ) , श्री चंद्रशेखर तिवारी जी ( प्रदेश महामंत्री) , श्री पंकज पांडे (प्रांतीय प्रवक्ता) , श्री पीताम्बर पटेल ( जिला संयोजक ) ,श्री उमेश मुदलियार ( प्रदेश महा मंत्री पेंशनर संघ ) एवं अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया एवं सभी उपस्थित साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

– छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3