शादी की खुशी बदली मातम में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना, नेवरा पुलिस व एफएसएल की टीम ने की घटनास्थल का निरीक्षण।
शादी की खुशी बदली मातम में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना, नेवरा पुलिस व एफएसएल की टीम ने की घटनास्थल का निरीक्षण।
दिलीप वर्मा
9424211900
तिल्दा नेवरा के समीपस्थ ग्राम पंचायत बहेसर में एक दिल दहला लेने वाली घटना सामने आई है जहां अपने रिश्तेदार के घर शादी मनाने आई एक लगभग 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया।
घटना के बाद ग्रामीण एवं परिजन काफी आक्रोशित हैं।
वहीं नेवरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
बुधवार रात्रि लगभग 8:30 से 9:00 बजे की यह घटना बताई जा रही है, जब बहेसर गांव के ही एक आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी शादी वाले स्थान पर मेहमानों के साथ भोजन आदि की व्यवस्था में लगा हुआ था और उसकी नजर 6 वर्षीय मासूम बच्ची पर पड़ी जहां वह उसके पीछे पड़ गया और शादी की खाना पीना चल रहे उसके बगल में एक कचरे वाले स्थान पर ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद आरोपी बच्ची को मृत समझकर छोड़कर फरार हो गया बच्ची जब होश में आई तो रोने चिल्लाने लगी जहां पर कुछ लोग पहुंचे और बच्ची को उठाकर ले जाया गया, बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इधर आरोपी की पहचान होने पर महिलाओं ने उसकी धुलाई भी की तब तक रात्रि में ही नेवरा पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई थी और नेवर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच कर रही है।
गुरुवार को दोपहर में नेवरा पुलिस एवं एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची और घटना स्थल को सील किया गया ,घटनास्थल पर जांच पड़ताल की गई, पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है ।
नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी सहित नेवरा पुलिस घटनास्थल का मुआवना किया और घटना स्थल को सील किया।
साथ ही इधर बता दें पुलिस ने आरोपी दुष्कर्म के आरोपी राजकुमार उर्फ राजा वर्मा उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार तो कर लिया है ,सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को अज्ञात स्थान पर रखा है और पूछताछ कर रही है एवं मामले की विवेचना कर रही है ।
इधर गुरुवार दोपहर में घटनास्थल पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा की है एवं आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की गई है।