बेमेतरा:-सुरेंद्र छाबड़ा की स्मृति में वी वाय हॉस्पिटल के सहयोग से बेमेतरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
बेमेतरा:-सुरेंद्र छाबड़ा की स्मृति में वी वाय हॉस्पिटल के सहयोग से बेमेतरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
मेघू राणा बेमेतरा।बेमेतरा जिला मुख्यालय के महेश्वरी भवन में दिनांक 12 अप्रैल 2026 सुबह 10 बजे से स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार छाबड़ा की स्मृति में वी वाय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर के विशेष सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर तथा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है इस शिविर में रायपुर के वी वाय मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सेवाएं बेमेतरा जिले वासियों एवं अंचल के आसपास के निवासियों को प्राप्त होगी इस आयोजन में डॉक्टर पूर्णेन्दु सक्सैना अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ पाटनवार छाती रोग विभाग डॉक्टर योगेश विसनदासनी डॉक्टर सुलभ चंद्राकर हृदय रोग विभाग डॉक्टर एस एन पांडे डॉ विजय सेन जनरल फिजिशियन विभाग डॉक्टर के रवि राव चर्म रोग विभाग डॉ पीयूष प्रकाश सक्सेना कैंसर रोग विभाग डॉक्टर अंकित सहाय कैंसर रोग विभाग डॉक्टर अनुपमा जोशी नाक कान गला विभाग डॉक्टर सुबीर श्रीवास्तव जनरल एवं लेप्रोस्कोपी सर्जरी डॉक्टर सावेरी सरभाई सक्सेना स्त्री रोग विभाग डॉक्टर सौमित्र सिंह बाल एवं शिशु रोग विभाग डॉक्टर विक्रम सिंह फिजियोथैरेपी विभाग इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं दिनांक 12 अप्रैल 2026 सुबह 10:00 बजे से महेश्वरी भवन रेस्ट हाउस रोड बेमेतरा में उपलब्ध होगी साथ ही साथ ₹3000 तक के पैथोलॉजी जांच निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है यह शिविर हाल ही में दिवंगत स्व सुरेंद्र सिंह छाबड़ा जो लायंस क्लब के अध्यक्ष थे एवं बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के पिता थे के स्मृति में आयोजित किया जा रहा है जिसमें लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ उठाने की अपील छाबड़ा परिवार बेमेतरा एवं वी वाय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर की ओर से की गई है साथ ही साथ आम जनता से इस शिविर में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान की भी अपील की गई है जिससे मानव सेवा हो सके रक्त की एक-एक बूंद बहुत ही कीमती है समय पर जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराया जा सके इसके लिए इस रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया है।