तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900
तिल्दा विकासखंड के चार नवाचारी शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड ।
प्रेरणा की ज्योति पुस्तक का विमोचन
देश का एक अनुठा महिला शिक्षकों का संगठन सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला शिक्षक महासंघ पंजीकृत नई दिल्ली अब छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बहुत ही भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के वृंदावन हॉल में किया कार्यक्रम में महासंघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर लता एस मुल्लूर अपने कार्यकारिणी के साथ रही
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा सांसद उपस्थित रही । कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वाति वर्मा सभापति संचार एवं संपर्क जिला पंचायत रायपुर, डॉ लता एस मल्लूर संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सारिका एस गंगा राष्ट्रीय महासचिव कल्पना बुत रेड्डी अनुसूया देवी स भाग्यमा सिधोज कविता राजश्री सजेश्वर प्रभावती एल शांताबाई बिरादर अतिथि वक्ता के रूप में नर्मदा प्रसाद मिश्र डॉक्टर मनीष वत्स विष्णु दत्त बघेल एवं डीएसपी रुचि वर्मा की रही ।
कार्यक्रम का संयोजन लोकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया।
सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ ।
लोकेश कुमार वर्मा एवं भारती वर्मा द्वारा लिखित प्रेरणा की ज्योति पुस्तक का विमोचन भी किया गया उसके साथ ही प्रदेश के सभी जिले से आए अत्यंत सक्रिय एवं नवाचारी शिक्षक शिक्षाओं का उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर जिला रायपुर से 14 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया
इसमें विकासखंड तिल्दा से श्रीमती पुष्पा शर्मा सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बैकुंठ, श्रीमती भारती वर्मा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला गैतरा, श्रीमती मधु वर्मा शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला किरना, निर्मल साहू शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला निनवा शामिल है।
यह राष्ट्रीय स्तर पर महिला शिक्षकों को शक्ति एकता और उपलब्धियां को प्रदर्शित करने वाला एक भव्य मंच है इसमें पहली बार छत्तीसगढ़ के शिक्षक शिक्षिकाओं को शामिल होने का अवसर मिला और उनकी प्रतिभा को एक उपयुक्त मंच मिला जिला रायपुर से 14 शिक्षकों के एक साथ सम्मानित होने पर पूरे जिला के शिक्षक समुदाय में हर्ष की लहर दौड़ गई और सभी सम्मानित होने वाले शिक्षकों को बधाई दिए ।।