नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिला उनका वास्तविक हक,,,विभा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिला उनका वास्तविक हक,,,विभा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिला उनका वास्तविक हक,,,विभा
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिला उनका वास्तविक हक,,,विभा 
,,,नारी शक्ति वंदन पदयात्रा में महिलाओं ने दिखाया जमकर उत्साह 
,,, आयोजन स्थल पर देशभक्ति गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं
फोटो
बालोद। नारी शक्ति बंधन अधिनियम का बालोद नगर में पूरी जिले भर की महिलाओं ने जमकर व उत्साह के साथ स्वागत किया। गगनचुंबी नारे लगाते हुए नगर में पदयात्रा की। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ मोना टुवानी के आमंत्रण पर अनेक महिलाओं ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया और देशभक्ति गीत कविताएं प्रस्तुत की। वक्ताओं ने महिलाओं को आगे आकर देश के लिए जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
 नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण के संकल्प को साकार करने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बालोद द्वारा 16 अप्रैल को बालोद में जिला स्तरीय भव्य स्कूटी रैली एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
अपने संबोधन में विभा अवस्थी ने कहा कि इस अधिनियम से देश की करोड़ों महिलाओं को उनका वास्तविक हक केंद्र सरकार ने देने का प्रयास किया है। इस अधिनियम से महिलाएं अब उन संस्थानों में भी आवाज उठा सकेंगी जहां पर देश के लिए नियम और कानून बनाए जाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक नए उत्साह के साथ आप सब आगे आएं और देश के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 
 कार्यक्रम में प्रतिभा चौधरी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद, डॉ मोना टुवानी, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा बालोद,
सत्यलता मीरी, प्रतिज्ञा गुप्ता , तिलेशवरी धुरंधर, चंद्रिका गंजीर, दिलेश्वरी टेकाम, ममता यादव, भारती साहू, श्वेता राजपूत, गीता मरकाम, रेखा चौहान, रेणुका गजेंद्र, छवि सर्वा, प्रीतिबाला साहू, दिनेश्वरी सिन्हा, जिला पंचायत बालोद अध्यक्ष तारणि चंद्राकर, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, दीपा साहू, शीतल नायक सहित बड़ी संख्या में जिले भर की महिलाएं मौजूद रहीं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3