डीएवी दल्लीराजहरा के छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया मान: सीबीएसई 10वीं बोर्ड में 14 बच्चों ने हासिल किए 90% से अधिक अंक
डीएवी दल्लीराजहरा के छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया मान: सीबीएसई 10वीं बोर्ड में 14 बच्चों ने हासिल किए 90% से अधिक अंक
दल्लीराजहरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणामों में स्थानीय डी.ए.वी. (DAV) विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के 14 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर शाला का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की दो छात्राओं, शुभोश्री आचार्यजी और सुमन वर्मा ने 98% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
प्राचार्य श्री जी. वी. राजशेखर राव ने परिणामों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष परीक्षा में कुल 104 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। परीक्षा परिणाम न केवल शत-प्रतिशत रहा, बल्कि गुणवत्ता की दृष्टि से भी उत्कृष्ट रहा।
मेरिट सूची में शामिल मेधावी छात्र:
शुभोश्री आचार्यजी - 98%
सुमन वर्मा - 98%
जिज्ञासा बारले - 96.8%
साहिल कुमार साहू - 94.2%
संस्कार साहू - 93.6%
अस्मित गनवीर - 93.4%
रुचिका कोसमार्या - 92.8%
वाडापल्ली प्रज्जवल - 92.4%
आयुषी सिंह - 91.2%
लिनेश कुमार - 90.8%
रुचि देवांगन - 90.6%
सुयश जैन - 90.4%
दीपांशी पटनायक - 90.4%
अभिषेक कार्तिक - 90%
मेधावी छात्रों के अलावा अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। विद्यालय के 41 बच्चों ने 80% से अधिक और 54 बच्चों ने 75% से अधिक अंक अर्जित कर अपनी शैक्षणिक दक्षता का परिचय दिया है।
प्राचार्य श्री राव ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने कहा, "विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर अथक परिश्रम किया, जिसका सुखद परिणाम आज सबके सामने है। हमारे छात्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में जो उच्च मानदंड स्थापित किए हैं, वे आने वाले वर्षों में मील का पत्थर साबित होंगे।"
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन श्री आर. बी. गहरवार एवं डी.ए.वी. संस्था के क्षेत्रीय निदेशक श्री प्रशांत कुमार ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।