*जन्मदिन पर बच्चों संग बांटी खुशियां, न्यौता-भोज का आयोजन*
खरोरा
कलेक्टर रायपुर की नवीन पहल “आओ खुशियां बांटें” के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिठिया की शिक्षिका अरुणा तिवारी ने अपने जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया। उन्होंने आंगनबाड़ी, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के लिए न्यौता-भोज का आयोजन कर अपनी खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर बच्चों को छोले-पूड़ी और मिठाई परोसी गई, जिसका सभी बच्चों ने खुशी-खुशी आनंद लिया। कार्यक्रम में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिठिया के समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
बताया गया कि इस पहल के लिए उन्हें जिला प्रशासन रायपुर द्वारा मैसेज और कॉल के माध्यम से प्रेरित किया गया था। इस तरह के आयोजन से बच्चों में खुशी का माहौल बना और समाज में सकारात्मक संदेश भी प्रसारित हुआ।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर