भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर होंगे विविध आयोजनमरोदा-पुरैना मंडल की संगठनात्मक बैठक में बनी कार्यक्रमों की रूपरेखा, घर-घर तक पहुंचेंगी सरकार की योजनाएं
भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर होंगे विविध आयोजन
मरोदा-पुरैना मंडल की संगठनात्मक बैठक में बनी कार्यक्रमों की रूपरेखा, घर-घर तक पहुंचेंगी सरकार की योजनाएं
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शीतला मंदिर मरोदा में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के 46वें स्थापना दिवस तथा आगामी दिनों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और जनसंवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मंडल प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक दिनेश देवांगन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में कमल ध्वज लगाएंगे तथा बूथ स्तर पर भी घर-घर भाजपा का झंडा लगाने की कार्ययोजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि “गांव चलो-घर चलो अभियान” के तहत कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे और उनसे संवाद स्थापित करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल ने की। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा का स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। साथ ही 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री नरेंद्र निर्मलकर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पुनाराम कलिहारी ने किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू, मंडल महामंत्री पुनाराम कलिहारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, विद्या देवी, माला सिंह, पार्षद सरिता देवांगन, ईश्वरी साहू, शैलेंद्र साहू, इंद्रजीत सोनवानी, डी. साईं, बालाशंकर यादव, बी. गणपति, नोहर यादव, नोहर वर्मा, सितारा देवी विश्वकर्मा, रोहित चंद्राकर, संतोष कुशवाहा, दामन सर्वा, शेष जांगड़े, नारायण प्रसाद निर्मलकर सहित मंडल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।