*छुट्टी के दिन भी जुटे शिक्षक: तेजी से चल रहा मूल्यांकन कार्य, जल्द जारी होंगे परीक्षा परिणाम*

*छुट्टी के दिन भी जुटे शिक्षक: तेजी से चल रहा मूल्यांकन कार्य, जल्द जारी होंगे परीक्षा परिणाम*

 *छुट्टी के दिन भी जुटे शिक्षक: तेजी से चल रहा मूल्यांकन कार्य, जल्द जारी होंगे परीक्षा परिणाम*
प्रेस विज्ञप्ति

 *छुट्टी के दिन भी जुटे शिक्षक: तेजी से चल रहा मूल्यांकन कार्य, जल्द जारी होंगे परीक्षा परिणाम* 
पी एम श्री बी डी एस सेजेस स्कूल, खरोरा में पाँचवीं एवं आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तीव्र गति से जारी है, जिसमें शिक्षकगण छुट्टी के दिनों में भी पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं ताकि परीक्षा परिणामों की घोषणा यथाशीघ्र की जा सके। मूल्यांकन कार्य शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न किया जा रहा है। इस कार्य में मुख्य मूल्यांकनकर्ता के रूप में युधिष्ठिर बुड़ेक, जितेंद्र वर्मा, योगिता देवांगन, कैलाश वर्मा, खिलावन प्रसाद यादव, रामकरण वर्मा, संजय वर्मा, नेमचंद धीवर
 सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, वहीं मूल्यांकन कार्य में संलग्न शिक्षकगण धीरेंद्र कुमार वर्मा, सावित्री वर्मा, तारकेश्वर कुमार धीवर, दुर्गा वर्मा, नर्मदा साहू, रुखमणी रात्रे पूरी लगन से योगदान दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मूल्यांकन पश्चात उसी दिन ऑपरेटरों द्वारा ऑनलाइन एंट्री का कार्य भी किया जा रहा है, जिसमें नारायण प्रसाद देवांगन एवं देवेंद्र प्रताप सिंह दिन-रात मेहनत कर प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने में लगे हुए हैं। प्राचार्य श्रीमती रजनी मिंज द्वारा इस कार्य हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा समस्त मूल्यांकनकर्ताओं के समर्पण की सराहना की गई |

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3