*युवा शक्ति संगठन ने बड़े धूम-धाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव।*
समूचे भारतवर्ष सहित विश्व में हनुमान जन्मोत्सव की धूम रही ऐसे में शहर के युवा शक्ति संगठन सिरगिट्टी ने भी बजरंगी के जन्मोत्सव को भव्यता का रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी,जहाँ एक ओर हनुमान चालीसा के पाठ से वातावरण भक्तिमय हो गया और बनारस के थीम पर गंगा आरती एवं शानदार आतिशबाजी देखकर मन मोहित हो गया वहीं विशाल भंडारे के आयोजन से सभी सिरगिट्टी क्षेत्र वासीयों ने स्वादिष्ट प्रसाद ग्रहण कर अपनी मनोकामना पूरी करने श्री हनुमंत के समक्ष शीष झुकाए।
आयोजन के नेतृत्वकर्ता हितेश साहू ने बताया यह हमारा विगत 5 वर्षो से प्रयास है कि हनुमान जन्मोत्सव के माध्यम से एक सकारात्मक भक्तिमय वातावरण स्थापित हो और युवा अपनी ऊर्जा का उपयोग जनसेवा व धर्मजागरण के प्रति करें। इस जन्मोत्सव के आयोजन में मुख्य रूप से नितिन शर्मा, अंकित पाल ,अमित शर्मा, विशाल वर्मा, खुशाल साहू, सन्नी कौशिक, सन्नी ठाकुर, नंदकुमार यादव, किशन यादव, सतीश तांती, अमित तांती, वीरेंद्र, जयदेव सिंह ठाकुर, अमन चौहान, राहुल सिंह ठाकुर, प्रेमु सोनी, मयंक प्रधान, रोनित, शुभम यादव, आकाश सरोज, आयुष, लवी, लक्की, ऋषि, रेयांश के साथ भारी संख्या में सनातनी मोहल्लेवासी एवं भारी मात्रा में महिलाएं सभी हनुमान भक्त उपस्थित हुए।