*खरोरा में स्वच्छता को लेकर सख्ती, अध्यक्ष ने संभाली कमान*

*खरोरा में स्वच्छता को लेकर सख्ती, अध्यक्ष ने संभाली कमान*

*खरोरा में स्वच्छता को लेकर सख्ती, अध्यक्ष ने संभाली कमान*
*खरोरा में स्वच्छता को लेकर सख्ती, अध्यक्ष ने संभाली कमान**


खरोरा। नगर पंचायत खरोरा में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ खुद कमान संभाल ली है और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, नगर के प्रमुख स्थानों, खासकर नए बस स्टैंड और सुलभ शौचालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इन स्थानों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है और निगरानी बढ़ाई गई है।
अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन सफाई कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें और नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।
अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा है कि नगर की साफ-सफाई और नागरिकों का स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3