स्लम क्षेत्रों में बीजेपी के विस्तार के लिए अभियान तेज करेंगी भाजपा,झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की पहली प्रांतीय बैठक में हुआ निर्णय..

स्लम क्षेत्रों में बीजेपी के विस्तार के लिए अभियान तेज करेंगी भाजपा,झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की पहली प्रांतीय बैठक में हुआ निर्णय..

स्लम क्षेत्रों में बीजेपी के विस्तार के लिए अभियान तेज करेंगी भाजपा,झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की पहली प्रांतीय बैठक में हुआ निर्णय..
स्लम क्षेत्रों में बीजेपी के विस्तार के लिए अभियान तेज करेंगी भाजपा,झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की पहली प्रांतीय बैठक में हुआ निर्णय..

6 अप्रैल पार्टी के स्थापना दिवस पर घर घर कमल धवज लगाने पर जोर–दिनेश देवांगन


रायपुर। प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रांतीय पदाधिकारियों की प्रथम बैठक रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ने की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री नवीन मारकंडे तथा कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेशभर से झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में दुर्ग से शामिल हुए प्रदेश सह संयोजक एवं संभाग प्रभारी दिनेश देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत करने बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव जी ने स्लम क्षेत्रों में संगठन को लम्बे समय तक स्थापित करने झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार व राज्य में विष्णुदेव साय जी की भाजपा सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों का सूची बनाकर उनसे संपर्क करने के निर्देश दिए है इसके लिए 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री खाद्यान्य योजना के तहत निशुल्क राशन,प्रधानमंत्री आवास,उज्ज्वला योजना,शौचालय योजना,महतारी वंदन,आयुष्मान जैसे विभिन्न योजनाओं लाभ पाने वाले के घर जाकर भाजपा का झंडा लगवाने के निर्देश दिए है।
झुग्गी-बस्तियों में बढ़ेगी संगठन की सक्रियता..
         प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक व दुर्ग संभाग प्रभारी दिनेश देवांगन ने आगे बताया कि पार्टी संगठन द्वारा स्लम क्षेत्रों में भाजपा की जमीनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई है। इसके लिए प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ने जिला स्तर पर प्रकोष्ठ का विस्तार करने के निर्देश दिए है इसके तहत झुग्गी-बस्तियों में विशेष अभियान चलाकर लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद कर संगठन से जोड़ने साथ ही 14 अप्रैल संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर समरसता दिवस के रूप में मनाते हुए समाज के दलित व गरीब वर्ग श्रमवीरो के साथ समरसता भोज आयोजित कर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देने की अपील की गई है ताकि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक संगठन की पहुंच और बढ़े यही भाजपा की प्राथमिकता होगी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3