*महासमुंद पुलिस के द्वारा जारी है गांजा तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, सिंघोड़ा में 312 किलो गांजा जब्त*
*बैंकिंग न्यूज महासमुंद*
*महासमुंद पुलिस के द्वारा जारी है गांजा तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, सिंघोड़ा में 312 किलो गांजा जब्त*
*जब्त 312 किलो मादक पदार्थ की गांजा की कीमत 01 करोड़, 56 लाख, 34 हजार, 500 रुपये*
*परिवहन करते हुए गिरफ्तार दो आरोपियों में एक कर्नाटक और एक मध्यप्रदेश से*
*जिला सोनपुर उडिसा से गांजा लेकर मुम्बई (महाराष्ट्र) में खपाने की थी योजना।*
*पूछताछ के बाद 12 घंटे के अंदर बालाघाट, उत्तर प्रदेश और जम्मू के निवासी तीन थोक खरीददारों को बरहमपुर, ओडिशा से किया गया गिरफ्तार*
महासमुंद जिला से रिपोर्टर हेमसागर यादव जी कि खबर
*गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक ट्रक क्र. KA13 D-7710 कीमती 15,00,000 रूपये, गांजा 312.590 किलोग्राम किमती 1,56,34,500 रुपये एवं 02 नग मोबाईल कीमती 8,000 रूपये, कुल जुमला 01 करोड़, 71 लाख, 42 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त कर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही।*
*पिछले तीन महीने में 68 प्रकरण में कुल 4681.110 किलो (46 क्विटल 81 किलो) गांजा जब्त, 181 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 49 व 132 अन्य राज्यों से।*