राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत उद्यानिकी फसल से देवराम पटेल की आय में हुई वृद्धि

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत उद्यानिकी फसल से देवराम पटेल की आय में हुई वृद्धि

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत उद्यानिकी फसल से देवराम पटेल की आय में हुई वृद्धि
राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत उद्यानिकी फसल से देवराम पटेल की आय में हुई वृद्धि
महासमुंद जिला से रिपोर्टर हेमसागर यादव जी कि खबर
विकासखण्ड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बकमा के निवासी देवराम पटेल एक शिक्षित प्रगतिशील कृषक हैं, उन्होंने वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत मसाला क्षेत्र विस्तार घटक के तहत धनिया फसल को अपनाकर अपनी कृषि पद्धति में परिवर्तन किया है। 

देवराम पटेल बताते हैं कि पूर्व में वे पारंपरिक रूप से धान की खेती करते थे, जिसमें अधिक लागत के बावजूद अपेक्षित उत्पादन एवं लाभ प्राप्त नहीं हो पाता था। उनकी कुल 0.74 हेक्टेयर भूमि सिंचित है, जिसका उपयोग उन्होंने आधुनिक तकनीकों के साथ उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में करना प्रारंभ किया। विभागीय मार्गदर्शन एवं योजना के तहत उन्हें 0.34 हेक्टेयर में धनिया फसल के लिए 6800 रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें नई खेती अपनाने में सहायता मिली।


पटेल पटेल बताते हैं कि वे खेती में ड्रिप सिंचाई एवं कृषि यंत्रों का उपयोग करते हुए उन्होंने धनिया के साथ टमाटर, बैंगन एवं अन्य सब्जी फसलों की खेती भी शुरू की। इसके परिणामस्वरूप उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जहां पहले धान की खेती से सीमित लाभ होता था, वहीं अब धनिया फसल से 5.50 से 6.00 क्विंटल उत्पादन प्राप्त कर 120 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से विक्रय कर रहे हैं। लागत में कमी एवं बेहतर बाजार मूल्य मिलने से उन्हें लगभग 50,000 रुपये तक का लाभ प्राप्त हो रहा है।

पटेल की इस सफलता का प्रभाव ग्राम बकमा के अन्य कृषकों पर भी पड़ा है। वे स्वयं आगे आकर किसानों को पारंपरिक खेती के स्थान पर उद्यानिकी एवं सब्जी फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिससे गांव के कई किसान अब आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं।


बागबाहरा से रिपोर्टर कन्हैया यादव जी कि खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3