*हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में उत्तरपुस्तिका खरीदी में अनियमितता मामले में दोषियों पर करें कड़ी कार्यवाही - डॉ. प्रतीक उमरे*
*हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में उत्तरपुस्तिका खरीदी में अनियमितता मामले में दोषियों पर करें कड़ी कार्यवाही - डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में उत्तरपुस्तिकाओं की खरीदी में अनियमितता और निजी फर्म को लाभ पहुंचाने के विषय पर राज्यपाल रमेन डेका से जांच कमेटी गठित कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में उत्तरपुस्तिकाओं की खरीदी में अनियमितता और निजी फर्म को लाभ पहुंचाने के आरोप अत्यंत गंभीर हैं।यदि किसी अधिकारी या जिम्मेदार व्यक्ति ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वित्तीय अनियमितता या पक्षपात किया है,तो यह शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।ऐसे मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि राज्यपाल विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति होने के नाते इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराएं,ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।विश्वविद्यालय प्रशासन को भी चाहिए कि वह पूरी प्रक्रिया को सार्वजनिक करे और खरीदी से संबंधित सभी दस्तावेजों को प्रस्तुत करे।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। छात्रों की मेहनत और विश्वविद्यालय की साख को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होना जरूरी है,ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि इस मामले में विशेष जांच समिति गठित कर पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं की खरीदी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और नियमबद्ध बनाया जाए।शिक्षा व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए यह कदम अत्यंत आवश्यक है।