*सुहेला में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ तेज, गौ संरक्षण को लेकर उठी मांग*

*सुहेला में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ तेज, गौ संरक्षण को लेकर उठी मांग*

*सुहेला में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ तेज, गौ संरक्षण को लेकर उठी मांग*
*सुहेला में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ तेज, गौ संरक्षण को लेकर उठी मांग*
खरोरा
 देशभर में चल रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सुहेला क्षेत्र में भी जनसमर्थन तेजी से बढ़ रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना तथा उनके संरक्षण, सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करना है।
सुहेला तहसील के प्रचारक सेवाराम वर्मा ने कहा कि गौ माता सनातन धर्म की आधार स्तंभ हैं और वर्तमान समय में उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चिंता जताई कि आज के परिवेश में लोग गौ उत्पाद जैसे दूध, दही, घी का उपयोग तो करते हैं, लेकिन गौ पालन से दूरी बना रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सड़कों पर दुर्घटनाओं में गौवंश की मृत्यु, आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या और अवैध गतिविधियों के कारण गोवंश की संख्या में गिरावट एक गंभीर समस्या बनती जा रही है।
अभियान के तहत देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। 27 अप्रैल को तहसील स्तर पर तहसीलदार, एसडीएम और कलेक्टर को संकीर्तन के साथ हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री तक भी पहुंचाया जाएगा।
अभियान की प्रमुख मांगों में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देना, गौ मंत्रालय का गठन और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध शामिल हैं।
अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि यह पूरी तरह शांतिपूर्ण और गैर-राजनीतिक पहल है, जिसमें किसी प्रकार का चंदा या धन संग्रह नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, यह अभियान जारी रहेगा।
अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने ‘गावो विश्वस्य मातरः’ का उल्लेख करते हुए कहा कि गौ माता को बचाना हम सभी का कर्तव्य है।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3