*राज्य पखवाड़ा के अंतर्गत ग्रामीणों के विभिन्न समस्याओं का होगा निराकरण।*
सुरेश कुमार साहू ( अनुविभागीय अधिकारी तहसील डौंडी) ने बताया कि राजस्व पखवाड़ा 1 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक तीन चरणों में छत्तीसगढ़ राज्य शासन के आदेशानुसार मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत क्षेत्र के पटवारी आपके ग्राम पंचायत में जाकर बैठेंगे जिसमें आप निम्न कार्य जिसमें नामांतरण बटवारा, फौती, त्रुटि सुधार, सीमांकन ,आय जाति निवास निर्धारित प्रारूप में आवेदन करें उसके पश्चात जल्दी ही निराकरण किया जाएगा ।