*पूरे तिल्दा ब्लॉक में हॉयर सेकेंड्री विद्यालय टोहड़ा के बच्चों ने 100% परीक्षा परिणाम लाकर परचम लहराया*

*पूरे तिल्दा ब्लॉक में हॉयर सेकेंड्री विद्यालय टोहड़ा के बच्चों ने 100% परीक्षा परिणाम लाकर परचम लहराया*

*पूरे तिल्दा ब्लॉक में हॉयर सेकेंड्री विद्यालय टोहड़ा के बच्चों ने 100% परीक्षा परिणाम लाकर परचम लहराया*
*पूरे तिल्दा ब्लॉक में हॉयर सेकेंड्री विद्यालय टोहड़ा के बच्चों ने 100% परीक्षा परिणाम लाकर परचम लहराया**

खरोरा 
 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा बारहवीं और दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोहड़ा में कक्षा बारहवीं में तीनों संकाय में विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100%रहा। परीक्षा प्रभारी वरिष्ठ व्याख्याता दिनेश कुमार आडिल ने बताया कि इस वर्ष बारहवीं में कुल 107 बच्चे थे जिसमें से 90 बच्चे प्रथम श्रेणी,16 बच्चे द्वितीय श्रेणी 1 बच्चे तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। जिसमें प्रथम स्थान जीतू वर्मा 94%द्वितीय स्थान कुमकुम वर्मा 91.2%तृतीय स्थान चेतना ध्रुव 90.4% चतुर्थ स्थान रोशनी वर्मा 89.7% पंचम स्थान सौरभ वर्मा 89.4% पर रहे। इसी तरह कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 99.19%रहा। जिसमें कुल 124 विद्यार्थियों में 74 बच्चे प्रथम श्रेणी 47 बच्चे द्वितीय श्रेणी 2 बच्चे तृतीय श्रेणी और 1 बच्चा पूरक प्राप्त किए। जिसमें प्रथम स्थान पर लक्ष्मी वर्मा 92.6% द्वितीय स्थान गीतांजलि साहू 91.5% तृतीय स्थान सानिया वर्मा चतुर्थ स्थान
 डिगेश्वर  साहू 88.7%पंचम स्थान विनीता 87.3% रही। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य आर एक्का और शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष तुकाराम वर्मा कोषाध्यक्ष हेमचंद वर्मा गांव के सरपंच रूपेन्द्र वर्मा ने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रदान किए। पूरे अंचल में टोहड़ा विद्यालय का नाम पढ़ाई और अनुशासन के लिए जाना जाता है इसके लिए विद्यालय के समस्त शिक्षक बृंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा यहां के शिक्षकों की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि यहां का परीक्षाफल पूरे अंचल में सर्वश्रेष्ठ रहा। शिक्षक बृंद में वरिष्ठ व्याख्याता हीरालाल सिंह नौतन साहू विक्रांत पैकरा वीरेंद्र वर्मा प्रतिभा अचारी कविता वैष्णव ऊषा एक्का माहेश्वरी वर्मा मंजू पैकरा विद्या वर्मा तोषण साहू रेणु सावरकर अजीत वर्मा कमल साहू डोमार वर्मा रविन्द्र टोप्पो गिरिजा देवांगन प्रधानपाठक मनहरण लाल वर्मा रूपेंद्र राव भोसले संजय वर्मा नरेश वर्मा  श्यामा ध्रुव पुष्पा साहू मधु वर्मा का योगदान सराहनीय रहा।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3