समाज रत्न डॉ. मनराखन लाल साहू जी को सादर स्मरण

समाज रत्न डॉ. मनराखन लाल साहू जी को सादर स्मरण

समाज रत्न डॉ. मनराखन लाल साहू जी को सादर स्मरण
प्रेस विज्ञप्ति

समाज रत्न डॉ. मनराखन लाल साहू जी को सादर स्मरण

तहसील साहू संघ रिसाली, भिलाई नगर द्वारा समाज रत्न डॉ. मनराखन लाल साहू जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राधेश्याम साहू जी (पूर्व महामंत्री, जिला साहू संघ दुर्ग) एवं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में श्री खिलावन साहू जी (पूर्व जिला अध्यक्ष, दुर्ग) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कामता साहू (तहसील साहू संघ रिसाली) द्वारा की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. मनराखन लाल साहू जी के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 1971 से भक्त माता कर्मा की खोज हेतु मध्यप्रदेश के झांसी तक जाकर उनकी जीवनी को जानने का अथक प्रयास किया तथा समाज में भक्त माता कर्मा को अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने डॉ. साहू जी के प्रेरणादायी जीवन, समाज सेवा, संगठन क्षमता एवं समाज जागरूकता के कार्यों को विस्तार से रेखांकित किया।
इस अवसर पर तहसील साहू संघ रिसाली के संरक्षकगण सर्वश्री, दलजीत साहू, श्री मोहन गजेन्द्र जी रविशंकर साहू ,ओमप्रकाशसाहू,(उपाध्यक्ष )कौशल चौधरी,(संगठन सचिव)तुलाराम साहू,(कोषाध्यक्ष )श्रीमती संध्या साहू, (उपाध्यक्ष)श्रीमती तारिणी साहू, (संगठन सचिव) तथा इकाई अध्यक्षगण डॉ. कल्याण साहू , नीलेश्वर साहू, रेखराम साहू तथा महिला प्रकोष्ठ सरोज साहू, ओमप्रभा साहू, कविता साहू एवं ऊष्मा साहू महिला अतिथि श्रीमती इंन्दु साहू जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में डॉ. साहू जी के परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उदिया साहू, पुत्र डॉ. मेघेश साहू, उन्मेश साहू, निश्चय साहू, पुत्रवधू श्रीमती सुधा साहू तथा पारिवारिक सदस्य श्रीमती इन्दु साहू, धीरेन्द्र साहू, धनेश साहू उपस्थित रहे। डॉ साहब के परिवार के सदस्यों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त तहसील साहू संघ रिसाली के वरिष्ठजनों में श्री लक्ष्मण साहू, डोमन साहू पंचराम साहू, धनाजीत साहू, रामचरण साहू, घनश्याम साहू,पालूराम साहू,सुरेश साहू, पुनाराम कलिहारी ,थंगेश्वर साहू,हर्ष कुमार साहू तथा साहू मित्र सभा सुपेला के अध्यक्ष श्री खेदराम साहू जी एवं पदाधिकारीगण, जिला साहू संघ भिलाई नगर के उपाध्यक्ष सेवाराम साहू जी एवं पदाधिकारीगण विभिन्न इकाइयों, तहसील, तथा जिला साहू संघ के सामाजिक सदस्यों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन रोमलाल साहू एवं तुलाराम साहू द्वारा किया गया तथा अंत में तुलाराम साहू जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3