केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले पहले दिन 38 हजार भक्त पहुंचे

केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले पहले दिन 38 हजार भक्त पहुंचे

केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले पहले दिन 38 हजार भक्त पहुंचे
केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले पहले दिन 38 हजार भक्त पहुंचे

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ। केदारनाथ मंदिर के कपाट बुधवार सुबह आठ बजे विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। जयघोष व सेना के सिख लाइटवादी रेजिमेंट के बैंड की धुनों के साथ कपाट खुले। 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु इसके साक्षी बने। सीएम पुष्कर धामी की मौजूदगी में पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से हुई। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। पहले दिन 38 हजार भक्तों ने बाबा के दर्शन किए।
बुधवार को कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह 5 बजे से शुरू हुई। सुबह 7 बजे रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी टी गंगाधर लिंग, विधायक आशा नौटियाल, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, डीएम एवं मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा सहित धर्माचार्यों ने गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। इसके बाद ठीक 8 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पत्नी गीता धामी के साथ पहुंचे सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि तीर्थयात्रियों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। इस दौरान बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा, प्रह्लाद पुष्पवान, डॉ.विनीत पोस्ती, केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, सीईओ राजन नैथानी समेत हजारों लोग मौजूद रहे। संवाद >> तुंगनाथ के कपाट भी खुलेआज बाबा केदारनाथ के कपाट भक्तों के लिए विधिवत खोल दिए गए हैं।
हिमालय की गोद में बसी इस पवित्र धाम में भक्ति और आस्था की लहर उमड़ पड़ी है।
घंटियों की गूंज और “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा वातावरण दिव्य हो गया है।
बाबा केदारनाथ के दर्शन से हर भक्त का जीवन धन्य हो रहा है जय शिवशंकर भक्त हर हर महादेव बारा सदस्य टीम के साथ अप्रेल मै जून महिने बारा से 15 सदस्य टीम के साथ जय केदारनाथ चार धाम यात्रा पर जा रहे है शिवभक्त प्रशांत कुमार क्षीरसागर श्री केदारनाथ महाराज की जय हो चार धाम यात्रा

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3