*स्वामी आत्मानंद विद्यालय कुसुमकसा में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से प्रारंभ*
***********
कुसुमकसा : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कुसुमकसा में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के लोक शिक्षण संचनालय द्वारा आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।शासन के आदेशानुसार इच्छुक अभ्यर्थी के द्वारा 10 अप्रैल से 5 मई 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता हैं। कक्षा 1ली में 50 सीटें, कक्षा 2री में 34 सीटें, कक्षा 3री में 13 सीटें, कक्षा 4थी में 14 सीटें, कक्षा 5वी में 25 सीटें, कक्षा 6 वी में 13 सीटें,कक्षा 7वी में 27 सीटें, कक्षा 8वी में 40 सीटें, कक्षा 9वी में 39 सीटें एवं कक्षा 11वी में गणित,जीव विज्ञान एवं वाणिज्य प्रत्येक विषय के लिए 20 सीटें उपलब्ध हैं, जिसमें ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता हैं। आवेदन की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने पर 5 मई से 10 मई के बीच लॉटरी आधारित चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ऑनलाइन आवेदन आत्मानंद स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट https://cgschool.in/saems/
पर किया जा सकता है ।