भारतीय जनता पार्टी धमधा मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस;

भारतीय जनता पार्टी धमधा मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस;

भारतीय जनता पार्टी धमधा मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस;
प्रेस विज्ञप्ति....

भारतीय जनता पार्टी धमधा मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस; 
धमधा मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर धमधा भाजपा मंडल द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट के नेतृत्व में महान विभूतियों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। 
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रमुख वक्ता जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा जी ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पार्टी 'राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और स्वयं अंतिम' के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति (अंत्योदय) के उत्थान के लिए समर्पित है। 

धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में हुई "विकसित भारत" की यात्रा और केंद्र सरकार की जन-हितैषी योजनाओं पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम में मंडल के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया और पौधारोपण किया गया l नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री बृजेन्द्र दानी जी ने आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता "सेवा ही संगठन" के मंत्र को आत्मसात करते हुए संगठन की मजबूती के लिए घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार करें। 
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री छगन साहू, बनऊं वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष देवनाथ सोनकर, मंडल मंत्री मनीषा ताम्रकार, मनोज साहू, मनमोहन चंदेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता शर्मा, जितेंद्र साहू, हर्ष साहू, बलदाऊ पाल, छत्रपाल चंदेल, जागेश्वर मंडावी, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र ताम्रकार, प्रशांत अग्रवाल, सागर वर्मा, योगेश बंजारे, पार्षद मलिक कुरैशी, कुमारीबाई टोंडरे, अशोक यादव, शीला शर्मा, पीयूष ताम्रकार, पुरेंद्र सोनकर सहित मंडल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3